फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Family buried under rubble due to kutcha house collapse, mother-son killed, two injured

कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबा परिवार, मां-बेटे की मौत, दो घायल

Tue, 11 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Family buried under rubble due to kutcha house collapse, mother-son killed, two injured
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली में बारिश के बाद हुआ जलभराव। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। बारिश से मंगलवार भोर में थाना इनायतनगर के बसवार कलां गांव में कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया। इससे इसके अंदर सो रहे बुजुर्ग दंपती, उनकी बेटी व उसकी पुत्री मलबे में दब गए। चीखपुकार सुन ग्रामीणों ने मलबा हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला लेकिन तब तक बेटी व उसके मासूम बेटे की मौत हो गई थी। बुजुर्ग दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण इलाकों में कई स्थानों पर छप्पर व मिट्टी का मकान गिर गया, जिससे लोग बेघर हो गए। मंगलवार को भी दिन में कई बार बारिश हुई। इनायतनगर थाने के हैरिंग्टनगंज पुलिस चौकी क्षेत्र के बसवार कलां गांव में मंगलवार भोर में चार बजे बारिश से गांव के कला मजरे सरफराज नाई का पुरवा में अब्दुल मजीद का कच्चा मकान ढह गया। मकान के अंदर ही पूरा परिवार हो रहा था, जो मलबे में दब गया।
विज्ञापन

अगल-बगल रहने वाले लोगों के हल्ला गुहार पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। ग्राम प्रधान अशोक तिवारी ने बताया कि अब्दुल मजीद (60), उनकी पत्नी मेहरूल निशा (58) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वहीं उनकी बेटी शकीना (35) पत्नी मकसूद व नाती साहबान (4) पुत्र मकसूद निवासी ग्राम चितौरा पूरे गढ़वाली अमरगंज थाना खंडासा की मृत्यु हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बुजुर्ग दंपती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधान ने बताया कि शकीना बानो बारावफात में अपने मायके निमंत्रण में आई थी। मौके पर मिल्कीपुर सीओ सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं, बीकापुर क्षेत्र में कोदेला गांव निवासी शोभावती पत्नी राजाराम मिट्टी का आवासीय मकान लगातार हो रही बरसात के चलते सोमवार रात्रि करीब 11 बजे ढह गया।
इससे गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया। रानी बाजार क्षेत्र के ग्राम सभा मोहद्दीपुर में शिवकुमार पुत्र नंगू का मकान धराशाई हो गया, हालांकि इसमें सभी सकुशल बच गए। ग्राम प्रधान राजकुमार ने बताया कि सूचना लेखपाल को दी गई है। हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के बसवार कलां गांव में मंगलवार भोर में कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबकर मां-बेटे की मौत का कारण खुद की लापरवाही होना पाया गया।
बताया गया कि जो मकान बारिश में गिरा है उसके मुखिया अब्दुल मजीद को वर्ष 2010 से 2015 के बीच प्रधानमंत्री आवास का लाभ दिया जा चुका है। लाभार्थी द्वारा आवास का निर्माण भी कराया गया, लेकिन उसके ऊपर छत नहीं डाली गई। जिसकी वजह से परिवार उस मकान में निवास नहीं कर पाया।
ग्राम प्रधान अशोक तिवारी ने बताया कि गांव की सुमन देवी पत्नी अमीर लाल, सुनील कुमार पुत्र धमसादीन, श्रीराम पुत्र निमरू, रामेश्वर पुत्र बच्चा राम, शेषमणि पुत्र राम अंजोर, मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल मजीद का परिवार आज भी जर्जर कच्चे मकान में निवास करने को मजबूर है। प्रधानमंत्री आवास की सरकारी सूची में इनका नाम ही नहीं है।
बताया कि दो साल से सूची लॉक है, उसमें किसी का नाम जोड़ा घटाया नहीं जा सकता है। ऐसे में अभी भी इन गरीबों को आवास की सूची में नाम चयनित नहीं हो पा रहा है। वहीं अब्दुल मजीद के परिवार के साथ जो दुर्घटना हुई है उसका कहीं न कहीं दोष प्रशासनिक मशीनरी को भी जाता है। क्योंकि यदि इस गरीब परिवार को आवास का लाभ दिया गया था तो इसका निरीक्षण करने की जिम्मेदारी भी सरकारी मशीनरी की थी। आखिर क्या कारण था कि आवास पर छत नहीं पड़ी। एसडीएम रुदौली अमित जायसवाल ने बताया कि जांच के आदेश दिए हैं। रिपोर्ट आने पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिले में रविवार रात से जारी बारिश मंगलवार को भी होती रही। बारिश से शहर समेत कई ग्रामीण इलाकों में जलभराव हो गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार मंगलवार को करीब पांच मिमी. वर्षा दर्ज हुई।

इनसेट
स्कूल में जलभराव, बच्चे-शिक्षक परेशान
फोटो : 8
भेलसर(अयोध्या)। रुदौली क्षेत्र में दो दिन से हो रही बारिश से गांवों के साथ स्कूलों में पानी भर गया है। इससे बच्चों और शिक्षकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। परिषदीय कन्या विद्यालय रुदौली, प्राथमिक विद्यालय मुतौली, प्राथमिक विद्यालय सरांय नासिर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज रुदौली सहित कई विद्यालयों में जलभराव होने के कारण पठन-पाठन कार्य प्रभावित हो गया है। रुदौली बालिका इंटर कॉलेज की अध्यापिका अलकारानी ने बताया कि इस विद्यालय के प्रांगण में एक कंपोजिट व एक कन्या विद्यालय भी संचालित है। विद्यालय प्रांगण में जल भराव होने से हजारों छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो जाती है। पानी की निकासी की व्यवस्था करने के लिए विभागीय अधिकारियों को कई पत्र भेजा गया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। संवाद

बरसात के चलते गिरा बुजुर्ग दंपती का कच्चा मकान।

बरसात के चलते गिरा बुजुर्ग दंपती का कच्चा मकान।- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed