फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Attack

संदिग्ध हालात में युवक को लगी गोली, पांच पर केस

Fri, 28 Aug 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Attack
कटेहरी। अहिरौली थाना क्षेत्र के असंदा गांव में शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक युवक गोली लगने से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। घायल पक्ष की तरफ से गांव निवासी पांच ग्रामीणों के विरुद्घ थाने में नामजद तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है। उधर, दूसरे पक्ष की एक महिला ने एसपी से मिलकर घटना को एक षड्यंत्र बताते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

अहिरौली थाना क्षेत्र के असंदा गांव में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासी विजय बहादुर वर्मा (45) वर्ष के हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। घटना की जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आनन फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। उधर मामले में घायल विजय कुमार वर्मा की तरफ से थाने में दी गई तहरीर में बताया कि खेत में जाते समय गांव निवासी पांच लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल दिया, और असलहे से फायर झोंक दिया।
गोली उसके हाथ में लगी, और वह घायल होकर गिर पड़ा। उसकी गुहार पर जब तक आस पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते तब तक हमलावर फरार हो गए। उधर, घायल की तरफ से जिस परिवार के सदस्यों पर गोली चलाने का आरोप लगाया गया है उस परिवार की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी आलोक प्रियदर्शी से मुलाकात की।

महिला ने बताया कि विपक्षी से उसकी रंजिश है। दो दिन पहले भी विवाद हुआ था। घायल द्वारा खुद षड्यंत्र के तहत गोली मारी गई है और उसके परिजनों को फर्जी मुकदमे में फंसाने की कोशिश की जा रही है। महिला ने एसपी से मामले में पारदर्शी ढंग से जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। एसओ अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच के विरुद्घ केस दर्ज किया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed