फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Electric train ran on Prayagraj-Ayodhya-Basti route

प्रयागराज-अयोध्या-बस्ती रूट पर दौड़ी इलेक्ट्रिक ट्रेन

Wed, 26 Jan 2022 01:54 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Electric train ran on Prayagraj-Ayodhya-Basti route
अयोध्या। अयोध्या से सुल्तानपुर व अकबरपुर मार्ग पर विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के बाद मंगलवार को पहली बार इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। प्रयागराज से चलने वाली मनवर संगम इंटरसिटी अयोध्या कैंट स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

यहां रेल अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत कर उसे बस्ती के लिए रवाना किया। पहले इस ट्रेन को सांसद लल्लू सिंह हरी झंडी दिखाने वाले थे लेकिन आचार संहिता के चलते उन्होंने टाल दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज से बस्ती जाने वाली मनवर संगम इंटरसिटी ट्रेन मंगलवार सुबह करीब 9 बजे अयोध्या कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची।
जहां स्टेशन अधीक्षक आरके उपाध्याय, वाणिज्य निरीक्षक अजय सिंह समेत अन्य ने ट्रेन का स्वागत किया व उसे आगे बस्ती के लिए रवाना किया।
एसएस ने बताया कि अब इस रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलना शुरू हो गई हैं। ध्यान रहे कि अयोध्या से अकबरपुर, सुल्तानपुर व गोंडा रूट पर विद्युतीकरण का कार्य दिसंबर 2021 में ही पूरा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी से अयोध्या कैंट स्टेशन तक अभी विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका, इसके मार्च माह तक पूरा होने की संभावना है। इसके बाद इस पूरे रूट पर इलेक्ट्रिक ट्रेनें दौड़ना शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed