{"_id":"5d9398608ebc3e93bc19a376","slug":"drone-cameras-will-monitor-durga-puja-pandals-faizabad-news-lko4846356191","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरों से होगी दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरों से होगी दुर्गा पूजा पंडालों की निगरानी
विज्ञापन
चौक में ड्रोन कैमरे से निगरानी करते सीओ सिटी अरविंद चौरसिया।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शहर में दुर्गा पूजा पंडालों व उसके आसपास उमड़ने वाली भीड़ पर ड्रोन कैमरों की सहायता से निगरानी की जाएगी। इसको लेकर प्रशासन ने प्रदेश सरकार से ड्रोन कैमरों की मांग की है।
फिलहाल इसके मिलने तक निजी कंपनी के ड्रोन के सहारे निगाह रखने की तैयारी की है। मंगलवार को सीओ सिटी ने चौक घंटाघर के ऊपर से स्वयं ड्रोन उड़ाने का प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्होंने चौक दुर्गा पूजा पंडाल व आसपास के मकानों व दुकानों के ऊपर की फोटो ली।
सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने बताया कि भीड़भाड़ के दौरान ड्रोन कैमरा बेहद कारगर होता है। इसकी सहायता से हर गतिविधियों पर नजर रखी जा सकती है।
बताया कि अयोध्या के विभिन्न पर्व, त्योहार व ऐतिहासिक दीपोत्सव समारोह को देखते हुए शासन से ड्रोन कैमरों की मांग की गई है, जिस पर जल्द ही कार्रवाई होने की उम्मीद है। फिलहाल दुर्गा पूजा महोत्सव को देखते हुए निजी कंपनी के ड्रोन कैमरों के सहारे निगरानी रखने के इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
इसको लेकर मंगलवार को डेमो किया गया, जिसमें चौक स्थित घंटाघर के ऊपर से ड्रोन उड़ाया गया। कहा कि दो से तीन ड्रोन कैमरों का इंतजाम किया जा रहा है।