{"_id":"5d9398598ebc3e93dc47fcff","slug":"devotees-faizabad-news-lko484635338","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर व पंडालों में मातारानी के दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर व पंडालों में मातारानी के दर्शन को उमड़े भक्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन मंगलवार को माता के तीसरे स्वरूप ‘चंद्रघंटा’ देवी की पूजा-अर्चना की गई। अयोध्या, फैजाबाद और ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों तथा दुर्गापूजा पंडालों में भक्तों की चहल-पहल से रौनक बढ़ गई है।
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन धुंधलका गहराते ही मां के भक्तों के पांव मंदिर और पंडालों की ओर बढ़ चले। बिजली और झालरों की सजावट के बीच पंडालों का अद्भुत नजारा दिखाई दे रहा था।
मंगलवार को सुबह से ही देवी मंदिरों में माता के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना का क्रम शुरू हो गया। मंदिरों-पंडालों में माता के जयकारे लगते रहे। शहर के रामजानकी मंदिर, फतेहगंज के पास नाका हनुमान गढ़ी में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
मोदहा चौराहा, नवीन गल्ला मंडी के सामने, लालबाग, कालीबाड़ी के पूजा पंडालों में दर्शन करने को भक्तों की भीड़ डटी रही। गुदड़ी बाजार स्थित मां दुर्गा मंदिर, अयोध्या के छोटी देवकाली, गुप्तारघाट के कालीबाड़ी मंदिर समेत देवकाली स्थित महाकाली, महालक्ष्मी और महा सरस्वती के दरबार में भक्तों का तांता लगा रहा। वहीं रिकाबगंज स्थित माता हट्ठी महारानी मंदिर में रात आठ बजे भव्य आरती की गई, जिसके चलते एक मार्ग बंद कर दिया गया।
नगर में श्रीराम जानकी मंदिर साहबगंज, श्रीराम जानकी एवं रामलीला कमेटी चौक, श्रीरामलीला समिति प्रताप नगर हैदरगंज, श्रीबाल रामलीला समिति कोठापार्चा, बाल रामलीला कमेटी अशोकपुरम जप्ती में रामलीलाओं का मंचन चल रहा है।