फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   delivery on road

श्रमिक की पत्नी का सड़क के किनारे हुआ प्रसव

Sun, 17 May 2020 08:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
delivery on road
श्रमिक की पत्नी का सड़क पर मुस्लिम महिलाओं ने कराया प्रसव। - फोटो : FAIZABAD
सोहावल। दिल्ली से अंबेडकरनगर वापस घर जा रहे श्रमिक को पत्नी सहित रोडवेज बस में ही प्रसव पीड़ा शुरू हुई तो रौनाही थाने के पास सड़क के किनारे उतार दिया गया। आसपास से निकल कर आईं मुस्लिम महिलाओं ने मिलकर सड़क किनारे सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने अपने पहले पुत्र को जन्म दिया है।
विज्ञापन

दिल्ली से जान बचाकर कई साधनों के सहारे गर्भवती पत्नी रूबी (21) को लेकर किसी तरह दलित विमल (24) टोल प्लाजा तहसीनपुर पहुंचा। यहां से एक रोडवेज पर अंबेडकरनगर के लिए सहारा मिला लेकिन रौनाही थाने के पास तक पहुंचते ही महिला को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन

बस के चालक ने दोनों को सामान सहित सड़क के किनारे उतार कर अपना पीछा छुड़ाया। महिला की चीख पुकार सुनकर हाईवे के किनारे रहने वाली नसीमबानो सहित कुछ महिलाओं ने पीड़िता की मदद कर प्रसव कराया और महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसव कराने वाली महिला ने बताया रविवार सुबह करीब सात बजे एक एंबुलेंस आई थी, लेकिन तब तक प्रसव अधूरा था इसलिए वापस कर दिया गया। हालांकि पूछे जाने पर दोपहर 12 बजे तक सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह व थाना रौनाही की पुलिस घटना की जानकारी से ही इनकार करती रही।

जीआईसी के स्क्रीनिंग सेंटर में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
अयोध्या। जीआईसी स्क्रीनिंग सेंटर में रविवार को दोपहर पौने दो बजे एक महिला ने बच्चे को जन्म। मौके पर मौजूद आशा बहू ने प्रसव कराया। इसके बाद उसे जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुमारगंज के इसौली भारी की रहने वाली महिला अपने पति रमेश के साथ अंबाला में मजदूरी करती थी। कोरोना के खौफ से पति-पत्नी अंबाला से सहारनपुर और सहारनपुर से रोडवेज बस से अयोध्या पहुंचे। रविवार को जीआईसी में हो रही थी थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान उसे प्रसव पीड़ा हुई। जिला म हिला अस्पताल में जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed