फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Dedicated to the workers, the victory on the post of president

कार्यकर्ताओं को समर्पित की अध्यक्ष पद पर मिली जीत

Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Dedicated to the workers, the victory on the post of president
अयोध्या। प्रतिष्ठा का सवाल बनी जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर भाजपा ने जीत हासिल कर अपना परचम लहराया है। भाजपा प्रत्याशी रोली सिंह को मिली जीत के बाद भाजपा में खुशी की लहर दौड़ गई। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित कर खुशी का इजहार किया। जीत के बाद नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सीधे पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां मौजूद महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह की अगुवाई में उन्हें 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत कर जीत का जश्न मनाया गया।
विज्ञापन

भाजपा नेताओं ने इस जीत को कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है। इससे पहले मतदान स्थल के बाहर सुबह से ही महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता डटे रहे। इस दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व जनपद प्रभारी पद्मसेन चौधरी भी मौजूद रहे। चुनाव प्रबंधन की कमान संभाले गोसाइगंज विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू ने इसे भाजपा की विचारधारा जीत बताया है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मिल्कीपुर विधायक गोरखनाथ बाबा, विधायक शोभा सिंह चौहान और महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने इसे मोदी व योगी के कार्यों की जीत बताते हुए कार्यकर्ताओं को समर्पित किया है।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि भाजपा की अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जनकल्याणकारी नीति के कारण ही 30 जिला पंचायत सदस्यों ने मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर अयोध्या में एतिहासिक जीत दर्ज करायी है। स्वागत करने वालों में पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल, महंत मनमोहनदास, डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, मवई ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी, डा अमित सिंह चौहान समेत अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य लोग भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed