{"_id":"5952a1b24f1c1b91278b4766","slug":"dead-body-found-at-rail-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल पटरी पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल पटरी पर मिला युवक का क्षतविक्षत शव
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली अयोध्या अंतर्गत दर्शननगर रेलवे स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर जोगी का पुरवा के निकट रेल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का क्षतविक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी व स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।
जोगी का पुरवा के निकट रेल ट्रैक के पास सुबह शौच आदि के लिए गए ग्रामीणों को एक युवक (35) की लाश दिखी। लोगों ने दर्शननगर पुलिस को सूचित किया, इसके बाद पीआरवी के एसआई कमलाकांत पांडेय व चौकी इंचार्ज दर्शननगर राजेश यादव अपने हमराह सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
युवक के पास एक काले बैग में 300 रुपए व मोबाइल चार्जर आदि सामान पाया गया। चौकी इंचार्ज दर्शननगर के अनुसार, युवक किसी ट्रेन से यात्रा कर रहा था और उसे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था जिससे उसकी मौत हो गई। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।