फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Xen retiree's son killed in Delhi

रिटायर एक्सईएन के बेटे की दिल्ली में मौत

Wed, 14 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Wed, 14 Dec 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Xen retiree's son killed in Delhi
फैजाबाद में बुधवार को रिकाबगंज चौकी के बाहर मौजूद लोग । - फोटो : अमर उजाला
तीन दिन पूर्व दोस्तों के साथ सैर-सपाटे को गए रिटायर एक्सईएन के बेटे रंजीत कनौजिया (31) की रहस्यमय हालात में दिल्ली में मौत हो गई। बुधवार को दोस्त दिल्ली से शव कार से लेकर फैजाबाद के नगर कोतवाली के मोदहा हौसिलानगर मृतक के घर पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही कोहराम मच गया। पिता ने बेटे के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए शव लेकर रिकाबगंज पुलिस चौकी पहुंचे और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।
विज्ञापन


रंजीत के घर वालों की मानें तो उसके सीने व शरीर पर काले चकत्ते के निशान हैं। जबकि, शक के दायरे में आए दोस्तों ने सफाई देते हुए कहा कि दिल्ली घूमने के दौरान अचानक कार में उसे चक्कर आया और हम कुछ समझ पाते इससे पूर्व उसकी मौत हो गई। घबराकर हम सीधे घर आ गए। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव को पीएम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी के रिटायर एक्सईएन घनश्याम का कहना है कि उनका बेटा रंजीत कनौजिया (31) उर्फ नीरज 11 दिसंबर को अपने दोस्तों पवन, रितेश आदि के संग कार से लखनऊ घूमने जाने की बात कहकर मोदहा हौसिलानगर घर से निकला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार उसके दोस्त रितेश की थी। उसके बाद उसने घर वालों से संपर्क नहीं किया। फिर अचानक रितेश और पवन कार से मंगलवार रात रंजीत का शव लेकर घर पहुंचे। शव घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। दोस्तों का कहना था कि वह लखनऊ से घूमने दिल्ली चले गए थे। वहां कार में अचानक रंजीत को चक्कर आया।

हम लोग कुछ समझ पाते इससे पूर्व उसकी मौत हो गई। उसके बाद हम लोग उसका शव लेकर सीधे घर आ गए। मगर, यह तर्क मृतक के पिता के गले नहीं उतर रही है। उनका कहना है कि उसके बेटे के शरीर पर काले चकत्ते के निशान हैं। दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार वाले रंजीत का शव लेकर रिकाबगंज पुलिस चौकी पहुंच गए और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की मांग की।


उनका सवाल यह है कि रंजीत की मौत होने पर उसके दोस्तों ने इसकी जानकारी परिवारीजनों को तत्काल क्यों नहीं दी? घटना को छुपाये क्यों रखा? उनका कहना है कि शव का पीएम कराया जाए जिससे मौत का कारण स्पष्ट हो सके। रिकाबगंज चौकी पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौकी इंचार्ज का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed