फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Wife's boyfriend did Compounder killed

पत्नी के प्रेमी ने किया था कंपाउंडर का कत्ल

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
Wife's boyfriend did Compounder killed
कत्ल का आरोपी गिरफ्तार

नगर कोतवाली क्षेत्र में सांईदाता कुटिया के पास हुई निजी क्लीनिक के कंपाउंडर की हत्या उसकी पत्नी के प्रेमी ने अपने दो साथियों की मदद से की थी। पुलिस ने रविवार को कंपाउंडर की पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार करके ये खुलासा किया है। उसके दोनों साथियों की तलाश की जा रही है। वारदात में कंपाउंडर की पत्नी की भूमिका की पुलिस पड़ताल कर रही है।  जबकि घटना के बाद परिवारीजनों के आरोपों पर हिरासत में लिए गए चिकित्सक व दो अन्य को छोड़ दिया है। 

विज्ञापन


कैंट थाना क्षेत्र के हांसापुर निवासी रोहित कुमार रावत (25) निजी क्लीनिक कंपाउंडर था। शनिवार रात सांईदाता कुटिया के पास हाइवे किनारे झाड़ियों में रोहित की लाश मिली थी। उसकी हत्या गला काटकर की गई थी।

विज्ञापन

 

रोहित के पिता परिक्रमा प्रसाद ने शंकरगढ़ बाजार में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. तुलसीराम रावत निवासी निवासी ख्वाजापुर, लोनीकटरा, बाराबंकी हाल पता साकेतपुरी कॉलोनी रानोपाली अयोध्या, उनके सहायक शिवाकांत निवासी सराय चैमल थाना पूराकलंदर व विजयभान उर्फ मोनू को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार को ही तीनों को हिरासत में ले लिया था। मगर पूछताछ में इन लोगों से कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि हत्या के अन्य बिंदुओं पर जांच के दौरान मृतक रोहित की पत्नी नीलू के प्रेमी अंबेडकरनगर के रहने वाले अमित पाल संलिप्तता उजागर हुई। अमित उसरू में किराए का मकान लेकर रहता है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की हत्याकांड का खुलासा हो गया। अमित ने बताया कि वह नीलू के मायके में उसके घर के पड़ोस में किराए का मकान लेकर रहता था।

 

उसका नीलू के घर काफी आना-जाना था। इसके चलते उसके नीलू से नजदीकी संबंध हो गए थे। मगर काफी विरोध के बावजूद परिवारीजनों ने पिछले साल अप्रैल में नीलू की शादी रोहित से कर दी थी। अमित ने कबूला कि इसी के चलते उसने अपने दो साथियों के साथ मिलकर रोहित की हत्या कर दी। एसपी सिटी ने बताया कि अमित की निशानदेही पर आला कत्ल गंड़ासा बरामद कर लिया है।


 

 

हत्या में शामिल अमित के साथी विनय व आशू निवासी वशिष्ठ कुंड थाना रामजन्मभूमि अयोध्या फरार हैं, उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एसपी सिटी ने कहा कि मृतक की पत्नी नीलू को हिरासत में लेकर उसकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है। हिरासत में लिए गए चिकित्सक व उनके सहयोगियों को छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed