{"_id":"58810a6b4f1c1bfa7aefe115","slug":"were-smashed-nine-furnaces-250-liters-of-liquor-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"तोड़ी गईं नौ भट्ठियां, 250 लीटर शराब बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तोड़ी गईं नौ भट्ठियां, 250 लीटर शराब बरामद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 20 Jan 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आबकारी विभाग की ओर से कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री के खिलाफ अभियान जारी है। बीते 24 घंटों में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के बीकापुर कोतवाली क्षेत्र में तमसा किनारे कच्ची शराब के लिए बदनाम इलाकों में छापेमारी कर धधक रही शराब की नौ भट्ठियां तोड़ीं गई।
वहीं मौके से 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की और कई क्विंटल लहन नष्ट कराई तथा आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कराया। गुरुवार को जिला आबकारी अधिकारी देवेंद्र जैन ने बताया कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए कच्ची शराब का चुनाव मे उपयोग न होने पाये।
इसके लिए प्रवर्तन दस्ते समेत पूरे विभाग को कच्ची शराब के खिलाफ अभियान पर लगाया गया है। बताया कि प्रवर्तन दस्ते के मुकेश शर्मा, सुनील कुमार, अभिषेक मिश्रा आदि ने बीकापुर के नंदरौली केवटहिया इलाके में छापा मार रामू के कब्जे से 20 लीटर, सत्यनरायन के कब्जे से 30 लीटर और एक जगह से लावारिस 10 लीटर शराब बरामद की।
विज्ञापन
मौके पर मिली दो भट्ठियों को नष्ट कर दिया तथा छह क्विंटल लहन को मिट्टी में मिलवा दिया। वहीं जलालपुर इलाके में हुई छापेमारी में माला के अड्डे से 30 लीटर व एक जगह से लावारिस 90 लीटर शराब बरामद की। जलालपुर में चार भट्ठियां तोड़वाई और नौ क्विंटल लहन नष्ट कराई।