फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Three houses from fire ash household goods

तीन मकानों में लगी आग से गृहस्थी का सामान राख

Mon, 04 Jan 2016 10:30 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jan 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
शुजागंज चौकी क्षेत्र ग्राम हयातनगर में सोमवार को एक घर में अचानक लगी आग ने दो अन्य घरों को भी आगोश में ले लिया। हादसे में पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। गांव के लोगों ने पीड़ित परिवारों के खाने-रहने का वैकल्पिक इंतजाम किया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन


हयातनगर में दोपहर 12:30 बजे रामराज दर्जी के घर में आग लग गई। इस आग ने दो अन्य घरों को भी चपेट में ले लिया। रामराज के परिवार के लोग ठंड होने के कारण घर के बाहर मैदान में धूप सेंक रहे थे, इतने में उनके छप्पर से आग की लौ उठने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपने आगोश में ले लिया। रामराज के घर की सारी सम्पत्ति जलकर खाक हो गई। ठंड के इस मौसम में पूरे परिवार को रात गुजारने के लिए एक कंबल तक नहीं बचा है। पड़ोसी रामकुमार और श्रीकिशन के मकान का भी सारा सामान जलकर खाक हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बड़ी सूझबूझ से आग को बुझा दिया। फायर दस्ते के मौके पर पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई थी। हयातनगर क्षेत्र पंचायत सदस्य के प्रतिनिधि रामरंग सिंह व ग्राम प्रधान धर्मराज ने मौके पर पहुंचकर क्षेत्रीय लेखपाल फ कीरे प्रसाद को सूचना दी।

आग लगने की सूचना अन्य अधिकारियों को भी दी गई। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed