रेलवे कॉलोनी में सीनियर टीसीई के घर चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मूलरूप से शहर के खोजनीपुर निवासी ईश्वर प्रसाद यादव रेलवे में सीनियर टीसीई के पद पर तैनात हैं और रेलवे स्टेशन के पास ही सरकारी मकान में परिवार समेत रहते हैं। उनका कहना है कि रविवार की पुत्री काजल की नीट परीक्षा थी और सोमवार को लखनऊ में ही एक मुंडन संस्कार में शामिल होना था।
जिसके चलते शनिवार की शाम पत्नी व पुत्री के साथ लखनऊ के लिए रवाना हो गये। मंगलवार सुबह परिवार समेत लौटे तो देखा कि मेन गेट का एक दरवाजा टूटा हुआ है। पिछवाड़े के दरवाजे की कुंडी समेत कमरों के ताले टूटे मिले तथा घर का सारा सामान बिखरा हुआ था।
सूचना पर यूपी-100 टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पता चला कि चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़ उसमें रखी 10 हजार की नकदी, सोने-चांदी के जेवर तथा डिजिटल कैमरा पार कर दिया। नगर कोतवाल एके राय ने बताया कि रेलवे कर्मी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।