फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The villagers' attack on the Power Corporation's team

पावर कॉर्पोरेशन की टीम पर ग्रामीणों का हमला

Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 23 Mar 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
The villagers' attack on the Power Corporation's team
हमला
पटरंगा थाना क्षेत्र स्थित पालपुर गांव में गुरुवार को पावर कॉर्पोरेशन के जेई अपने अधिनस्थ कर्मियों के साथ कैंप लगा बकाया बिल की वसूली कर रहे थे। इसी बीच कर्मियों ने गांव निवासी एक उपभोक्ता का बिल जमा होने पर कनेक्शन काट दिया। जिस पर उपभोक्ता आक्रोशित हो उठे और जेई समेत अन्य कर्मियों की पिटाई कर दी। कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव कर लोगों को छुड़ाया। जेई ने थाना पुलिस से इसकी शिकायत की है। 
विज्ञापन


गुरुवार को पालपुर गांव में पावर कॉर्पोरेशन ने बकाया बिल जमा करने के लिए शिविर लगा रखा था। शिविर में जेई विकास कुमार आर्य के अलावा कर्मी अशोक वर्मा, इरसाद अली सहित संविदा कर्मी भी मौजूद थे। शिविर में चार विद्युत उपभोक्ताओं का बकाया 1440 रुपये वसूला।
विज्ञापन


जेई की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गांव निवासी अजीबुल्लाह का बिल का बकाया जमा न करने पर कनेक्शन काट दिया गया। जिस पर उपभोक्ता आक्रोशित हो गया और अपने पुत्र सिरताज, मुमताज सहित अपने तीन चार अन्य साथियों के साथ मौजूद सभी कर्मियों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेई ने सभी को आरोपित करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डालने, बकाया जमा न करने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पटरंगा थाना प्रभारी जय प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच कर दोषियो के खिलाफ  कर्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed