फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teenager sleeping on the roof of the gang rape

छत पर सो रही किशोरी से गैंगरेप

Sat, 30 Jul 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
 Teenager sleeping on the roof of the gang rape
कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात घर की छत पर मां के साथ सो रही किशोरी से गांव के दो युवकों ने दुराचार किया। इसके बाद जाते वक्त दरिंदों ने किशोरी को सीढ़ियाें पर ढकेल दिया। पीड़िता की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


गांव में 16 साल की किशोरी अपनी मां के साथ छत पर सोने को गई। पीड़िता का आरोप है कि रात करीब दो बजे गांव निवासी प्रमोद सिंह (40) और रमेश विश्वकर्मा (25) दीवार के सहारे छत पर चढ़ गए। किशोरी का हाथ मुंह बांध दिया और दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जाते वक्त आरोपियों ने किशोरी को धक्का देकर उसे सीढ़ियों पर गिरा दिया। किशोरी के सीढ़ियों पर गिरने की आवाज सुनकर सो रही मां जग गई। जब तक वह पूरी बात समझ पाती आरोपी भाग चुके थे। किशोरी के परिवारीजनों ने रात में ही पड़ोसियों को घटना की जानकारी दी और शुक्रवार की सुबह कुमारगंज थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले तो पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी की लेकिन दोपहर जब ग्रामीण एकत्र होने लगे तो पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुराचार, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार मिश्रा के मुताबिक, आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी के साथ ही आरोपियों को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed