फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Teacher killed

स्कूल जा रही शिक्षिका का सरेराह कत्ल

Thu, 20 Oct 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
Teacher killed
शिक्षिका की हत्या के बाद बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली के मकबरा निवासी एक शिक्षिका की गुरुवार सुबह दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। सड़क किनारे खून से लथपथ शव मिलने के बाद हलचल मच गई। मामले में एक मंदिर के पुजारी व संस्थापक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित परिवारीजन संपत्ति विवाद में हत्या किये जाने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


नाका क्षेत्र के मकबरा से जीआईसी ओवरब्रिज की ओर जाने वाले मार्ग पर द्रौपदी (58) पुत्री रामराज सिंह का आवास है। शिक्षा क्षेत्र मसौधा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतकुंड में शिक्षिका द्रौपदी ने विवाह नही किया था और संयुक्त परिवार के साथ रहती थीं।
विज्ञापन


रोज की तरह गुरुवार की सुबह लगभग सात बजे स्कूल जाने के लिए तैयार होकर घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे उनका शव मिला। सिर में चोट के निशान थे और खून जमीन पर पसरा हुआ था। मामले की जानकारी पर परिवार के लोग तथा फतेहगंज चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार में रोदन-विलाप शुरू हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। एसपी सिटी संकल्प शर्मा ने बताया कि मृतका का बहन विद्या देवी की तहरीर पर शीतला माता मंदिर के संचालक व पुजारी जयप्रकाश दास समेत अन्य के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।

मौके पर पुलिस को कारतूस का खोखा मिला है। मृतका का संपत्ति विवाद चल रहा है। आशंका है कि हत्या इसी विवाद को लेकर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed