फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Tax raid on the group tiranga, sealed documents

तिरंगा ग्रुप पर आयकर छापा, दस्तावेज सील

Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
Tax raid on the group tiranga, sealed documents
रेड - फोटो : अमर उजाला
कानपुर की अगरबत्ती निर्माता कंपनी तिरंगा ग्रुप की मऊ शिवाला स्थित एजेंसी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मौके पर लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर इनफोर्समेंट डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


छापेमारी का नेतृत्व कर रहे लखनऊ से आए आयकर विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी कोई खास बरामदगी नहीं हुई है। यहां अग्रवाल एंड संस की एजेंसी है, जिसकी जांच-पड़ताल जारी है। मौके से एक लैपटॉप समेत कई दस्तावेज सील कर कब्जे में लिए गए हैं।
विज्ञापन


उधर कानपुर में तिरंगा ग्रुप के मालिक नरेंद्र शर्मा के हैरिसगंज, चकेरी, रूमा, बिल्लौर, नयागंज, पीपीएन मार्केट स्थित आवास, कारपोरेट ऑफिस, गोदाम, फैक्ट्री समेत नौ ठिकानों पर टीम ने धावा बोला। इसी के साथ आधा दर्जन टीमों ने इंदौर स्थित ऑफिस और गोदामों पर भी रेड की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी ठिकानों पर जांच में स्टॉक और दस्तावेजों में भारी अंतर पाया गया। आयकर अधिकारियों को कुछ अन्य फर्मों में भी निवेश की बात पता चली है। अधिकारियों ने अन्य फर्मों में निवेश, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज, ऑफिसों और घरों में मिले रिकार्ड को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed