{"_id":"5877bf7a4f1c1b7840ba8c37","slug":"tax-raid-on-the-group-tiranga-sealed-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगा ग्रुप पर आयकर छापा, दस्तावेज सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तिरंगा ग्रुप पर आयकर छापा, दस्तावेज सील
फैजाबाद
Updated Thu, 12 Jan 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
रेड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर की अगरबत्ती निर्माता कंपनी तिरंगा ग्रुप की मऊ शिवाला स्थित एजेंसी पर आयकर विभाग ने छापा मारा है। मौके पर लखनऊ के डिप्टी डायरेक्टर इनफोर्समेंट डॉ प्रमोद कुमार के नेतृत्व में 25 सदस्यीय टीम दस्तावेज खंगाल रही है।
छापेमारी का नेतृत्व कर रहे लखनऊ से आए आयकर विभाग डिप्टी डायरेक्टर डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि अभी कोई खास बरामदगी नहीं हुई है। यहां अग्रवाल एंड संस की एजेंसी है, जिसकी जांच-पड़ताल जारी है। मौके से एक लैपटॉप समेत कई दस्तावेज सील कर कब्जे में लिए गए हैं।
उधर कानपुर में तिरंगा ग्रुप के मालिक नरेंद्र शर्मा के हैरिसगंज, चकेरी, रूमा, बिल्लौर, नयागंज, पीपीएन मार्केट स्थित आवास, कारपोरेट ऑफिस, गोदाम, फैक्ट्री समेत नौ ठिकानों पर टीम ने धावा बोला। इसी के साथ आधा दर्जन टीमों ने इंदौर स्थित ऑफिस और गोदामों पर भी रेड की।
विज्ञापन
सभी ठिकानों पर जांच में स्टॉक और दस्तावेजों में भारी अंतर पाया गया। आयकर अधिकारियों को कुछ अन्य फर्मों में भी निवेश की बात पता चली है। अधिकारियों ने अन्य फर्मों में निवेश, बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज, ऑफिसों और घरों में मिले रिकार्ड को जब्त कर लिया है। समाचार लिखे जाने तक जांच जारी थी।