फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   SP district president's car crushed two people

सपा जिला अध्यक्ष की कार ने दो को कुचला

Sat, 02 Apr 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 02 Apr 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
SP district president's car crushed two people
शिमला शहर में 31 मार्च की रात हुड़दंगियों ने खूब हुड़दंग मचाया। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के मोतीबाग में गुरुवार रात सपा जिलाध्यक्ष की बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े कुछ युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। मौके पर जमा भीड़ ने घेरकर वाहन और उसके चालक को पकड़ लिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


गुरुवार रात भारत-वेस्टइंडीज के बीच सेमीफाइनल क्रिकेट मुकाबला खत्म होने के बाद कुछ युवक मोतीबाग में पैराडाइज सिनेमा हाल के सामने सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान लगभग पौने 11 बजे फतेहगंज से चौक की ओर जा रही एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े युवकों को चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये, जबकि तीन को मामूली चोटें आईं। माजरा देख रहे लोगों ने कार को घेरकर रोक लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि चालक नशे में था और उसने वाहन सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय का बताते हुए रौब गालिब करने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे आक्रोशित युवकों की कार चालक से नोकझोंक व हल्की हाथापाई हुई। हालांकि कुछ लोगों ने मामला सपा नेता से जुड़ा होने के चलते बीचबचाव किया और उसी कार से दोनों घायल युवकों को जिला अस्पताल भिजवा दिया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो चालक दोनों को भर्ती कराने के बाद मौके से भाग निकला।  

पुलिस ने वाहन को कब्जे में लिया है। शुक्रवार की सुबह वन राज्य मंत्री तेज नारायण पांडेय व सपा जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ जिला अस्पताल पहुंच पीड़ितों का हालचाल लिया है। जिला अस्पताल प्रशासन ने बताया कि हादसे में घायल अलीगढ़ चौकी क्षेत्र स्थित दिलकुशा निवासी रिंकू (25) व मुन्ना (32) को भर्ती कराया गया।


दोनों का उपचार किया जा रहा था, लेकिन शुक्रवार को परिवारीजन घायलों को किसी नर्सिंगहोम ले जाने की बात कहकर ले गए। इस बाबत नगर कोतवाल जितेंद्र सिंह ने बताया कि उनको मोतीबाग में सपा जिलाध्यक्ष की कार से दुर्घटना की कोई जानकारी नहीं है और न ही किसी ने कोई शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed