फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Scorpio entered the Red Zone to Ayodhya

अयोध्या के रेड जोन तक घुसी स्कार्पियो

Mon, 27 Jul 2015 11:42 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 27 Jul 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
आनन-फानन एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ परिसर बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे। शीशा तोड़ कर संदिग्ध वाहन की जांच की गई तो उसमें एक बक्से में पुलिस की वर्दी, कट्टा, चाकू, 40 हजार नगदी बरामद हुई।
विज्ञापन


सपा का झंडा लगे वाहन से आए महोबा जिले में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर, उसके दोस्त की बेटी, चालक व एक अन्य व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पंजाब में हुए आतंकी हमले की सूचना के बाद सोमवार को पुलिस सड़कों पर सघन तलाशी अभियान चला रही थी। इसी बीच एसएसपी को एक खुफिया एजेंसी से फोन आया कि एक स्कार्पियो सुरक्षा बैरियरों को पार करते हुए रामजन्मभूमि अधिगृहीत परिसर के रेड जोन तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


वाहन रामलला के दर्शन के बाद निकासी मार्ग रामगुलेला पर सुबह लगभग साढ़े दस बजे से संदिग्ध अवस्था में खड़ा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बम डिस्पोजल दस्ते ने वाहन का शीशा तोड़ जांच की तो उसमें आम की चार-पांच पेटियां, एक बक्से में पुलिस की वर्दी, 40 हजार रुपये नगद, एक कट्टा, कारतूस व चाकू मिला।

लगभग दो बजे तक चली जांच के दौरान खुलासा हुआ कि सपा का झंडा लगी यह स्कार्पियो हमीरपुर जिले के शरीफ खान पुत्र बाबू खान की है। जिसे उसका चालक राकेश कुमार किराए पर महोबा जिले में पुलिस लाइन से संबद्ध इंस्पेक्टर नंदलाल भारती लेकर आया था।

इंस्पेक्टर नंदलाल भारती ने बताया कि वह अपने दोस्त की बेटी और एक सेवक के साथ रविवार को अयोध्या आया था। भतीजी दर्शन नगर में रिश्तेदारी में रुक गई और वह लोग एक धर्मशाला में ठहरे थे।

बताया कि वह पांच साल अधिगृहीत परिसर में ड्यूटी कर चुके हैं। इसी कारण यहां के रास्तों से परिचित होने के कारण सुग्रीव किला से होते हुए रामगुलेला मार्ग तक वाहन लेकर पहुंचे।

यहां से वह लोग रामलला, कनक भवन और हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजन करने चले गए। वाहन में कट्टा व चाकू के बाबत नंदलाल ने कहा कि वाहन में यह सामान कहां से आया उसे पता नहीं।


एसपी सिटी आरएस गौतम ने बताया कि संदिग्ध गाड़ी देर से खड़ी होने की सूचना पर जांच की गई, जिसमें सामने आया कि महोबा के इंस्पेक्टर नंदलाल भारती दोस्त की बेटी जो कानपुर से एलएलबी कर रही है, और अपने एक अनुचर के साथ दर्शन करने आए थे।

मामले की जांच अयोध्या सीओ को सौंपी गई है। फिलहाल सुग्रीव किला के पास तक गाड़ी जाती है। बरामदगी को लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed