{"_id":"5787d72a4f1c1b027d13f982","slug":"rs-two-lakh-looted-from-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती से तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती से तमंचे के बल पर लूटे दो लाख रुपये
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
लूट
सुल्तानपुर जिले के बॉर्डर पर थाना क्षेत्र के भड़भड़वा नाले के निकट गुरुवार शाम बाइक से घर जा रहे एक दंपती को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया और भाग निकले। पीड़ित दंपती ने पुलिस को बताया कि 15 हजार नकदी समेत लगभग दो लाख के जेवर बदमाश लूट ले गए। पुलिस वारदात की पड़ताल कर रही है।
गुरुवार शाम करीब पांच बजे एक वैवाहिक समारोह से लौट रहे सिंधौना निवासी दंपती रणवीर सिंह और दीपमाला सिंह को बाइक सवार बदमाशों ने भडभड़वा नाले के पास तमंचे के बल पर रोक लिया।
इसके बाद दीपमाला के पहने गहने सोने का हार, झुमके, अंगूठी और 15 हजार रुपये लूटकर बदमाश हलियापुर जिला सुल्तानपुर की ओर भाग निकले। कुमारगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। दंपती का कहना है कि बदमाश करीब दो लाख के जेवर और नकदी लूटकर भागे हैं।