फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Revolver was found unclaimed at the toll plaza

टोल प्लाजा पर पड़ी मिली लावारिस रिवाल्वर

Tue, 20 Dec 2016 11:14 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Tue, 20 Dec 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Revolver was found unclaimed at the toll plaza
सोमवार की रात टोलप्लाजा से बरामद लावारिस रिवॉल्वर। - फोटो : अमर उजाला
रौनाही थाना क्षेत्र स्थित तहसीनपुर टोल प्लाजा के लखनऊ से फैजाबाद आने वाले टोल बूथ पर सोमवार देर रात एक रिवाल्वर मिलने से हलचल मच गई। लावारिस हालत में मिली रिवाल्वर को वरिष्ठ टोल प्रबंधक ने पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। अभी तक लावारिस मिली रिवाल्वर से जुड़ी कड़ियों को पुलिस नहीं खंगाल सकी है। टोल प्रबंधन ने प्लाजा की सुरक्षा बढ़ा दी है। सोमवार की देर रात तकरीबन साढ़े 10 बजे तहसीनपुर टोल प्लाजा पर टोल बूथ और प्लाजा के प्रशासनिक भवन के बीच टोल कर्मियों ने एक रिवाल्वर को पड़ा देखा।
विज्ञापन


कुछ ही देर में मौके पर टोल कर्मियों की भीड़ जुट गई। रात्रि ड्यूटी कर रहे टोल कर्मियों ने लावारिस रिवाल्वर को टोल प्रशासन के सुपुर्द कर दिया। वरिष्ठ टोल प्रबंधक विनय वर्मा ने बताया कि रिवाल्वर को रौनाही थाना पुलिस के सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद टोल प्लाजा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रौनाही थाना प्रभारी आरपी सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि छानबीन करवाई जा रही है। अभी तक न तो किसी ने दावा किया है न ही रिवाल्वर की गुमशुुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed