{"_id":"5768328a4f1c1b3b30b480fa","slug":"retired-head-constable-had-a-shot-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Mon, 20 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
gun
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तारुन थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में रविवार रात एक रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर पर अकेले ही रहता था जबकि परिवार गांव के दूसरे मकान में रहता था।
रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल जवाहर लाल कोरी (65) अपने पैतृक गांव टिकरी में बेटों व पत्नी से अनबन के कारण अकेले ही घर में रहता था। पत्नी प्रेमा देवी व बेटा कृष्ण कुमार गांव के दूसरे मकान में रहते थे। बड़ा बेटा अरुण कुमार यूपी पुलिस में सिपाही है और लखनऊ में रहता है।
कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे पिता को उनके कमरे पर भोजन पहुंचा दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात में जवाहर लाल घर के अंदर से चैनल गेट में ताला लगाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक को गले में सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की व चैनल से अंदर देखा गया तो जवाहर लाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बेटे कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पीएन तिवारी ने बताया कि आत्महत्या में प्रयोग की गई बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
खुदकुशी के पीछे पारिवारिक मतभेद उभर कर सामने आए हैं। जिसकी वजह से जवाहर लाल की अपने ही परिवार से अनबन चली आ रही थी।