फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Retired Head Constable had a shot himself

रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया

Mon, 20 Jun 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 20 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
Retired Head Constable had a shot himself
gun
तारुन थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में रविवार रात एक रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल ने अपने घर में लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह अपने घर पर अकेले ही रहता था जबकि परिवार गांव के दूसरे मकान में रहता था।
विज्ञापन


रिटायर्ड हेड कान्स्टेबल जवाहर लाल कोरी (65) अपने पैतृक गांव टिकरी में बेटों व पत्नी से अनबन के कारण अकेले ही घर में रहता था। पत्नी प्रेमा देवी व बेटा कृष्ण कुमार गांव के दूसरे मकान में रहते थे। बड़ा बेटा अरुण कुमार यूपी पुलिस में सिपाही है और लखनऊ में रहता है।
विज्ञापन


कृष्ण कुमार ने बताया कि रविवार की रात नौ बजे पिता को उनके कमरे पर भोजन पहुंचा दिया गया था। स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात में जवाहर लाल घर के अंदर से चैनल गेट में ताला लगाकर अपनी लाइसेंसी बंदूक को गले में सटाकर गोली मार ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो खिड़की व चैनल से अंदर देखा गया तो जवाहर लाल का शव खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था। बेटे कृष्ण कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी पीएन तिवारी ने बताया कि आत्महत्या में प्रयोग की गई बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

खुदकुशी के पीछे पारिवारिक मतभेद उभर कर सामने आए हैं। जिसकी वजह से जवाहर लाल की अपने ही परिवार से अनबन चली आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed