फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Plot lured 21 million embezzlement

प्लॉट दिलाने का लालच दे हड़पे 21 लाख

Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 28 Jan 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला को भूखंड दिलाने का लालच देकर 21 लाख रुपये हड़प लिये गये। सौदेबाजी के दौरान जब विक्रेता से जमीन का बैनामा कराने को कहा गया तो फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


इस पर महिला ने रकम वापस मांगी तो उन्होंने देने से इंकार कर दिया और जानमाल की धमकी दी। पीड़ित महिला की शिकायत पर कैंट पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के शारदा विहार कॉलोनी में मुकेरी टोला निवासी कंचनलता जायसवाल का कहना है कि उन्होंने लाल बहादुर सिंह निवासी अब्बू सराय थाना कैंट से एक भूखंड का सौदा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल बहादुर ने उनको जमीन के कागजात दिखाए और बैनामा करने के लिए किश्तों में कुल 21 लाख रुपये लिये। जब बैनामा करने का दबाव बनाया गया तो लाल बहादुर ने हीलाहवाली शुरू कर दी।

शक होने पर मामले की छानबीन कराई तो पता चला कि लाल बहादुर की ओर से उक्त भूखंड का फर्जी कागजात तैयार कराया गया है, इसी के चलते बैनामा नहीं किया जा रहा।

इसके बाद रकम वापस मांगी गई तो पहले हीलाहवाली होती रही और फिर रकम वापस करने से इंकार कर दिया गया। जिसके चलते पीड़िता को कानून का सहारा लेना पड़ा और शिकायत कैंट पुलिस को देनी पड़ी।


बुधवार को कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि कंचनलता की शिकायत पर लाल बहादुर समेत छह लोगों के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी व धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed