फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   PAC will be housing for police personnel

पुलिस-पीएसी जवानों के लिए बनेंगे आवास

Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 04 Feb 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
PAC will be housing for police personnel
विवादित परिसर की सुरक्षा में तैनात सिविल पुलिस व पीएसी के जवानों को आवास उपलब्ध कराने के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग का निर्माण कराया जाएगा। यह जानकारी स्थाई सुरक्षा समन्वय समिति की बैठक में दी गई।
विज्ञापन


इसके लिए तुलसीनगर मोहल्ले में पंचायत प्रशिक्षण केंद्र की जमीन उपलब्ध हो गई है। वहीं समिति पदाधिकारियों को मिनी पुलिस लाइन की स्थापना के लिए जमीन की तलाश तेज करने की हिदायत दी गई।
विज्ञापन


गुरुवार को विवादित परिसर की सुरक्षा के लिए गठित स्थाई सुरक्षा समिति की डीजी सुरक्षा गोपाल गुप्ता की अध्यक्षता में मानस भवन परिसर में बैठक हुई। इसमें परिसर की सुरक्षा को लेकर लंबित योजनाओं पर तेजी से काम कराने तथा पूर्व में पारित प्रस्तावों के अनुपालन की दशा पर चिंतन-मंथन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति सदस्यों ने परिसर की सुरक्षा के लिए लगाये गये सीसीटीवी कैमरों की मॉनीटरिंग, वाच टावरों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा बलों की तैनाती, सुरक्षा को लेकर किये जाने वाले अतिरिक्त इंतजाम आदि पर चर्चा हुई और परिसर की सुरक्षा को फुल-प्रूफ बनाने के लिए हर संभावित उपाय किये जाने का निर्णय लिया गया।

मिनी पुलिस लाइन तथा सीआरपीएफ शिविर की स्थापना के लिए पूर्व की बैठकों में जमीन तलाश के लिए पारित प्रस्ताव के सापेक्ष अब तक की प्रगति की जानकारी ली गई और व्यवस्था को दुरुस्त बनाने के लिए जल्द से जल्द जमीन की तलाश पूरी कर लेने की हिदायत दी गई।

डीजी सुरक्षा की ओर से समिति सदस्यों को बताया कि परिसर की सुरक्षा में तैनात पुलिस व पीएसी के जवानों को स्थाई आवास उपलब्ध कराने के लिए शासन की ओर से बजट का आवंटन कर दिया गया है। जवानों की रिहाइश के लिए मल्टी स्टोरी बिल्डिंग बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

इसके लिए तुलसीनगर स्थित पंचायत प्रशिक्षण संस्थान की जमीन चिह्नित की गई है। जमीन के हस्तांतरण के लिए प्रक्रिया काफी आगे बढ़ चुकी है और जल्द ही योजना कर काम शुरू हो जाएगा।

बैठक के पूर्व स्थाई सुरक्षा समन्वय समिति सदस्यों ने परिसर के सुरक्षा प्वाइंट, वाच टावर, बैरीकेडिंग, परिसर आदि का निरीक्षण किया। अमावां मंदिर के पास स्थित एक्सरे बैगेज मशीन, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर चेक किया और अमानती सामान गृह के कार्यप्रणाली की जानकारी ली।


जवानों व अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और निराकरण कराने की बात कही। बैठक में आईजी जोन लखनऊ सतीश गणेश, आईजी जयनारायन शर्मा, ज्वाइंट डायरेक्टर आईबी विनीत शर्मा, डीआईजी सीआरपीएफ एससी पाराशर, डीआईजी पीएसी प्रवीन कुमार, मंडलायुक्त एसपी मिश्रा, डीआईजी वीके गर्ग, डीएम योगश्वर मिश्र, एसएसपी मोहित कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed