फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Missing student's body found in canal seminary

नहर में मिली लापता मदरसा छात्र की लाश

Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Missing student's body found in canal seminary
मृत छात्र फरीद का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कुमारगंज थाना क्षेत्र के धनैया के पूरे मक्खू निवासी रहमान का पुत्र फरीद खान (8) का शव सोमवार को नहर में गड़ा मिला तो हड़कंप मच गया। वह गांव के पास ही एक मदरसे में कक्षा एक का छात्र था। बीती 21 मार्च को छुट्टी के बाद घर लौटते समय लापता हो गया था।
विज्ञापन


पिता ने अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। लेकिन सोमवार को सुबह कुछ बच्चों ने नहर में कौवों को एक बच्चे का हाथ नोचते देखा तो शोर मचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। परिवारीजनों ने अपने एक पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव धनैचा पूरे मक्खू खां के रहने वाले रहमान का बेटा फरीद उर्फ एहतिशान क्षेत्र के ही सराय हेमराज गांव स्थित मदरसे सैय्यदना विलाल में कक्षा एक में पढ़ता था। रोज की तरह 21 मार्च को वह पढ़ने के लिए मदरसे में गया, लेकिन अपराह्न ढाई बजे छुट्टी के बाद वापस घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे के घर न पहुंचने पर परिवारीजनों ने तलाश शुरू की। लापता बालक का कोई सुराग न मिलने पर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए आसपास स्थित कुओं, तालाब और खेत खलिहान सहित नहर में तलाश कराई, लेकिन कुछ पता न चला।


मामले में पुलिस ने पिता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ अगवा करने की रिपोर्ट लिखी थी। सीओ मिल्कीपुर देवेंद्र कुमार ने बताया कि वारदात के हर पहलुओं की पड़ताल कराई जा रही है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed