{"_id":"588f81684f1c1b0b13e8052f","slug":"in-ac-coaches-goods-of-the-five-passengers-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसी कोचों से पांच यात्रियों का सामान उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसी कोचों से पांच यात्रियों का सामान उड़ाया
फैजाबाद
Updated Mon, 30 Jan 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी से जौनपुर के बीच फैजाबाद आ रहीं दो ट्रेनों के एसी कोचों में घुसे शातिरों ने पांच यात्रियों के सामान उड़ा दिए। पीड़ितों में ताइवान का एक नागरिक और सीआरपीएफ के कमान अधिकारी भी शामिल हैं। सीआरपीएफ का ही एक जवान जो पत्नी के साथ अंबाला जा रहा था, वह भी चोरों का शिकार हुआ है।
वारदात की सूचना ट्रेन के फैजाबाद पहुंचने पर जीआरपी को दी गई। यात्री यहां उतरकर तहरीर देने के बजाय लखनऊ जाने लगे तो जीआरपी प्रभारी भी उनके साथ घटना का जायजा लेते व अटेंडेंट से पूछताछ करते हुए रवाना हो गए। जीआरपी का कहना है कि लखनऊ में तहरीर दर्ज कर जांच होगी।
वाराणसी से जौनपुर के बीच चल रही सियालदह एक्सप्रेस के एसी कोच के तीन यात्रियों को सोमवार सुबह पांच बजे के करीब सामान चोरी होने का पता पता चला। यह लोग बी-1 कोच में गया से पठानकोट जा रहे थे, ताइवान के नागरिक कुंचू डोंडप का स्लीपिंग बैग, कपड़े व जप माला, कोडरमा से लखनऊ जा रहे सैदी सलूजा की अटैची, कंबल, कपड़े और ए-1 कोच में आसनसोल से लखनऊ जा रहे परितोष मिश्र की अटैची, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और करीब चार हजार रुपये चोरों ने गायब कर दिये।
विज्ञापन
फैजाबाद में सूचना देकर पीड़ित जाने लगे तो प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार वर्मा और उप निरीक्षक वीके शर्मा भी पीड़ितों, कोच अटेंडेंट, एस्कार्ट जवानों से पूछताछ करने साथ ही रवाना हुए। दूसरी वारदात सुबह 8:30 बजे के लगभग वाराणसी से जौनपुर के मध्य अप किसान एक्सप्रेस के एसी ए-1 कोच में होने का पता चला।
बोकारो में सीआरपीएफ के कमान अधिकारी अशोक कुमार यादव का सामान चोरी हो गया। वह दूसरे कोचों में बैठे करीब 50 जवानों के साथ चुनाव में मुरादाबाद ड्यूटी देने जा रहे थे। इसी कोच में सवार आरा भोजपुर के धन्नोपुरा निवासी सीआरपीएफ के जवान पवन कुमार सिंह यादव अपनी पत्नी के साथ अंबाला ड्यूटी पर जा रहे थे।
उनका भी चोरों ने नकदी व जेवर सहित करीब 45 हजार का सामान पार कर दिया। उन्होंने जीआरपी फैजाबाद को कोई तहरीर अथवा सूचना नहीं दी है। जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक डीके वर्मा ने कहा कि सियालदह में चोरी के शिकार यात्रियों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। वारदात की जानकारी हुई है। वे ट्रेन में पूछताछ कर रहे हैं। यात्री लखनऊ में तहरीर देंगे। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट फैजाबाद या लखनऊ में दर्ज होगी। इसके बाद पत्रावली जौनपुर भेजी जाएगी।