{"_id":"25976ae614cf9c7f504737ca9442f5db","slug":"harsh-firing-in-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाह में की हर्ष फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निकाह में की हर्ष फायरिंग
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रौनाही थाना क्षेेत्र के मंगलसी गांव में आयोजित निकाह में डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में दो लोगों को छर्रे लगे। इनका नर्सिंगहोम में उपचार कराया गया।
चोट मामूली होने के चलते घराती व बाराती में कोई शिकायत के लिए आगे नहीं आया। घराती पक्ष पटाखा दागने के दौरान छर्रा लगने की बात कह रहा है।
बुधवार को मंगलसी गांव निवासी शकील के पुत्री का निकाह था। बारात कैंट थाना क्षेत्र के अब्बूसराय गांव से आई थी। निकाह के पहले डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे।
इसी दौरान बारात में शामिल एक शख्स ने बंदूक से फायरिंग शुरू कर दी। दोबारा कारतूस लोड करने के दौरान बंदूक से फायर हो गया। कारतूस के छर्रे मंगलसी गांव निवासी आरिफ (17) व कादिर (21) के पैर में लगे।
विज्ञापन
मामले को लेकर मौके पर अफरातफरी मच गई। आननफानन में जख्मी आरिफ व कादिर को अस्पताल भिजवाया गया। वहीं सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की।
पुलिस को लोगों ने बताया कि बारात में गोला व पटाखा दगने से निकला छर्रा कुछ लोगों को लगा है। हर्ष फायरिंग जैसी कोई बात नहीं हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निकाह की रस्म में व्यवधान न पड़े इसलिए बातचीत के बाद घराती व बाराती पक्ष तैयार हो गये। हर्ष फायरिंग में छर्रा लगे युवक लड़की के रिश्तेदार व संपर्की थे।
उन्होंने अथवा उनके परिवार ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी। थाने के दरोगा भोलानाथ ने बताया कि हर्ष फायरिंग में आरिफ व कादिर के घायल होने की सूचना पर पुलिस मौके पर गयी थी।
लोगों ने बताया कि घटना बारात में गोले व पटाखों के फटने से हुई। किसी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं दी है।