{"_id":"5845af004f1c1be67244814b","slug":"four-men-charged-in-doon-direlment","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून डिरेलमेंट में चार कर्मियों को चार्जशीट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दून डिरेलमेंट में चार कर्मियों को चार्जशीट
फैजाबाद
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे स्टेशन के पूर्वी आउटर सिग्नल के निकट बीते 20 सितंबर को डाउन दून एक्सप्रेस डिरेलमेंट के मामले में संचालन से जुड़े चार कर्मियों-अधिकारियों को चार्जशीट दी गयी हैं। चार्जशीट करीब चार दिन पूर्व सभी को मिल चुकी है।
इसका जवाब सभी को अगले दस दिनों में दिया जाना है। उधर, करीब दो माह पहले फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस को घंटों देर से रवाना किये जाने पर स्टेशन अधीक्षक दिग्विजय कुमार से जवाब-तलब किया गया है।
डाउन दून डिरेलमेंट मामले में रेलवे स्टेशन के चार कर्मियों-अधिकारियों केबिनमैन पारसनाथ, लीवरमैन राज कुमार, सिग्नल विभाग के संजीव कुमार व अनूप श्रीवास्तव को चार्जशीट दी गयी है। चारों को ही जवाब देने के लिए लखनऊ बुलाया गया है।
विज्ञापन
चार्जशीट पाये संजीव ने बताया कि वह अगले एक-दो दिनों में जवाब देने जा रहे हैं। बता दें दून एक्सप्रेस के पांच डिब्बे प्वाइंट 76, लॉक नंबर 73 पर गिरे थे। सबसे पहले स्लीपर कोच एस-3 98264 का पहिया गिरा। इसके बाद पीछे के एस-2 94224, एस-1 01319, जनरल कोच 98420 व ईआर का एसएलआर कोच 92709 भी उसी स्थान से गिरते आगे बढ़ते गये।
गिरे कोचों के साथ दूसरी सभी कोचों को इंजन 50 मीटर दूर तक घसीट ले गया था। एस-2 के सभी पहिये टूट कर अलग हो गये। दूसरे कोच पहिये उतरने के साथ आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए। आउटर सिग्नल कोच की ठोकर से टूटा तो एस-2 का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
सीमेंट के करीब 50 स्लीपर कट गये। दक्षिणी ट्रैक के किनारे गहरी नाली बन गयी। इस दुर्घटना में कुछ यात्रियों को हल्की-फुल्की चोटें आयी थीं। सदमे से बेहोश हुए आजमगढ़ निवासी एक यात्री की मौत तीन दिन बाद हुई थी।
सीनियर डीओएम एके सिन्हा ने बताया कि मामले में सीनियर डीओएम (जी) स्तर से कार्रवाई हो रही है। वह इस समय कानपुर रेलवे ब्रिज देखने गये हैं। एडीआरएम एसके सप्रा ने संबंधित कर्मियों को चार्जशीट जारी होने की बात स्वीकार की है।