फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Former Principal of the embezzlement case

पूर्व प्रधानाचार्य पर गबन का केस

Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 05 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
देवकाली स्थित होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में सरकारी संपत्ति के गबन का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन


देवकाली स्थित बृज किशोर होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में वरिष्ठता क्रम में डा. दिलीप कुमार सोनकर को प्रधानाचार्य पद सौंपा गया था। हालांकि बाद में शासन से उनका तबादला राजकीय श्रीदुर्गा जी होम्योपैथिक मेडिकल कालेज एवं अस्पताल चंद्रशेखर जिला आजमगढ़ में फिजियोलॉजी विभाग में प्रोफेसर पद पर कर दिया गया।
विज्ञापन


वर्तमान में डा. दिलीप वहीं पर कार्यरत हैं। बृजकिशोर कालेज के वर्तमान प्रधानाचार्य प्रो.आरडी यादव का कहना है कि डा. दिलीप ने राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल से गत वर्ष 26 सितंबर को सरकारी संपत्ति एक कूलर, एक प्लास्टिक कुर्सी, सोफा व सेंटर टेबल गायब कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार को कोतवाल एचएन मिश्र ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य की शिकायत पर पूर्व कार्यवाहक प्रधानाचार्य डा. दिलीप सोनकर के खिलाफ सरकारी संपत्ति के गबन की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed