फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Fake Two thousand currency to buy beer, arrested

दो हजार के जाली नोट से बीयर खरीदते धरा गया

Fri, 06 Jan 2017 10:44 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Fri, 06 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Fake Two thousand currency to buy beer, arrested
फर्जी करेंसी
जाली नोट की खेप ने जनपद में भी दस्तक दे दी है। दो हजार के जाली नोट से बीयर खरीदने पहुंचे मजदूर को सेल्समैन की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस प्रकरण की छानबीन करने में जुट गई है। 
विज्ञापन


पूराकलंदर थाना क्षेत्र के गांव बिरौली का रहने वाला पूरन मजदूरी करता है। गुरुवार की शाम वह इलाहाबाद हाईवे किनारे मसौधा स्थित बीयर शॉप पर बीयर खरीदने गया था। सेल्समैन को उसने दो हजार का नोट थमाया तो सेल्समैन अरुण कुमार यादव ने नोट की छानबीन की तो पाया कि नोट नकली है।
विज्ञापन


इसके बाद उसने सूचना इलाकाई पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मजदूर को हिरासत में ले लिया। मजदूर पूरन का कहना है कि उसको नोट ठेकदार की ओर से मजदूरी में दिया गया था। पुलिस जाली नोट प्रकरण में आगे की कड़ियां जोड़ने में जुट गई है। थाना प्रभारी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि जांच कराई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed