फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Drug fruity drink two women robbed jewelry

नशीली फ्रूटी पिलाकर दो महिलाओं के जेवर लूटे

Wed, 23 Sep 2015 12:35 AM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 23 Sep 2015 12:35 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन फैजाबाद स्टेशन पहुंची तो जीआरपी को दो महिलाओं के बोगी में बेहोश पड़े होने की खबर मिली, जिसके बाद दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


मंजू तिवारी पत्नी विजय कुमार तिवारी निवासी ग्राम खमरौनी थाना धानेपुर, गोंडा और शकुंतला देवी पत्नी बनवारी मौर्य निवासी बक्सरा आज्ञाराम थाना मनकापुर, गोंडा सोमवार रात अयोध्या जाने के लिए मनकापुर स्टेशन से अप 54237 ट्रेन में सवार हुई थीं।

ट्रेन में मंजू की शकुंतला से दोस्ती हो गई। दोनों बातचीत कर रही थीं, तभी एक व्यक्ति भी उनसे बात करने लगा। बातों-बातों में उसने दोनों महिलाओं का फ्रूटी मिला दी। फ्रूटी में कोई नशीला पदार्थ मिला होने के कारण चंद मिनट में ही मंजू व शकुंतला बेहोश हो गईं और वो युवक दोनों के गहने उतारकर भाग गया।
विज्ञापन


ट्रेन फैजाबाद पहुंची तो खबर पाकर पहुंचे जीआरपी सिपाहियों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाने के साथ ही उनके परिवारीजनों को खबर दी। इस पर मंजू का पुत्र विनय कुमार और शकुंतला का दामाद सचिन व अन्य परिवारीजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिन का कहना है उनकी सास शकुंतला सोने की चेन, कान के झाले व सोने के हार समेत अन्य गहने पहने थीं। जिनकी कीमत करीब एक लाख रुपये होगी।

जबकि विनय ने बताया कि उसकी मां के भी कुछ गहने गायब हैं। जीआरपी इंस्पेक्टर दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज करके मनकापुर जीआरपी ट्रांसफर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed