{"_id":"592b0fbe4f1c1bf114bdae79","slug":"dm-caught-women-hospital-s-cms-do-private-practice","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अस्पताल के सीएमएस निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला अस्पताल के सीएमएस निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम ने रविवार दोपहर दल-बल के साथ अचानक एक निजी अस्पताल पर छापा तो जिला अस्पताल के सीएमएस निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए। डीएम ने सीएमएस को जमकर फटकारा, साथ ही सीएमओ व एडीएम की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तलब की है।
सटीक सूचना मिलने के बाद जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने रविवार दोपहर साढ़े 12 बजे अमले के साथ श्री गुरुदेव मेडिकल सेंटर नाका पर छापा मारा। वहां जिला महिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसपी बंसल मरीजों को देख रहे थे।
मेडिकल सेंटर पर डीएम की छापेमारी से अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रसन्न कुमार व एडीएम प्रशासन डॉ. सी गुप्ता को भी वहां बुला लिया और उन्हें मामले की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिला स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष होने के नाते शासन स्तर से निर्देशित किया गया है कि कोई सरकारी डॉक्टर निजी प्रेक्टिस अथवा सरकारी सर्जन निजी तौर पर ऑपरेशन न करे। समय-समय पर इसकी जांच कराएं।
इसी दिशा-निर्देश के तहत शिकायत मिलने पर श्री गुरुदेव मेडिकल सेंटर पर छापेमारी की गई है। छापेमारी में महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एसपी बंसल निजी प्रैक्टिस करते पकड़े गए। मौके पर किसी भी सवाल का वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए।
हालांकि डफरिन के सीएमएस डॉ. एसपी बंसल का कहना है कि, उनके गांव का एक मरीज श्री गुरुदेव मेडिकल सेंटर में भर्ती था। वह उसी का हालचाल लेने वहां गए थे। उन्होंने बताया कि एक महिला की प्रसव के दौरान ब्लीडिंग के कारण लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी, उसी के पति ने डीएम को जानकारी दी थी। जिसके चलते छापेमारी की गई है।
सीएमएस डॉ. एसपी बंसल जिस श्री गुरुदेव मेडिकल सेंटर में मरीजों को देखते पकड़े गए हैं वह डॉ. डीआर वर्मा की पत्नी सावित्री देवी के नाम से पंजीकृत है। सावित्री देवी के जिस आवास में अस्पताल संचालित हो रहा है वह चिकित्सालय मानक को भी पूरा नहीं करता है।
यहां दो वार्ड हैं, एक महिला और दूसरा सर्जिकल। दोनों वार्डों में चार-चार बेड ही रखे हैं। जिलाधिकारी संतोष कुमार राय ने मेडिकल सेंटर के सभी कर्मचारियों को कतारबद्ध खड़ा करके एक-एक से पूछताछ की। इसमें स्वीपर, वार्ड बॉय, नर्स, आया व अन्य कर्मचारी पूछताछ के दौरान प्रशिक्षित होने का कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके।