{"_id":"5723a27b4f1c1bc73ea91945","slug":"child-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी समारोह से लापता बच्चे की गला रेतकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी समारोह से लापता बच्चे की गला रेतकर हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंडासा के गांव में बीती रात विवाह समारोह से लापता हुए एक बालक का शव शुक्रवार की सुबह कुएं में मिला। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। काफी देर बाद शव कुएं से बाहर निकाला जा सका।
बालक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंचे एसएसपी, एसपी आरए ने डाग स्क्वायड व फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से छानबीन शुरू करवाई।
खंडासा थाना क्षेत्र के कलुआमऊ गांव निवासी उदयराज यादव का 10 वर्षीय पुत्र महेंद्र यादव उर्फ पुल्लू गुरुवार को पड़ोस में विवाह समारोह में गया था। रात में वह लापता हो गया। परिवारीजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन रात भर उसका कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
शुक्रवार की सुबह गांव के बगल स्थित उधैलाशील गांव के एक सूखे कुएं में बालक का खून से लथपथ शव देखने के बाद ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजना चाहा तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
उनका कहना था कि पहले जांच कराई जाए कि हत्या कैसे हुई और किसने की। उसके बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाए। इसी बात पर पुलिस और ग्रामीणों में नोेंकझोंक हो गई। उच्चाधिकारियों को दी गई सूचना के बाद डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। महेंद्र के गर्दन पर धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या किए जाने के निशान मिले। हत्यारों ने बालक की हत्या के बाद शव को तीन मीटर गहरे सूखे कुएं में फेंक दिया। उधर परिवारीजनों का रो रोकर हाल बेहाल था। मृतक महेंद्र कक्षा चार का छात्र था।
मौके पर पहुंचे एसएसपी मोहित गुप्ता व एसपी आरए कुलदीप नारायण ने परिवारीजनों से काफी देर पूछताछ की। महेंद्र के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव छिपाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। अफसरों ने परिवारीजन को विश्वास दिलाया कि अपराधी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।