फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Auto driver with two accomplices robbed, arrested

ऑटो चालक ने साथियों संग दो को लूटा, बंदी

Fri, 08 Jan 2016 11:12 PM IST
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईवे पर पूराकलंदर थानाक्षेत्र के मूसेपुर गांव के सामने ऑटो चालक ने तीन साथियों संग दो सवारियों से हजारों की नगदी लूट ली। शोर सुनकर राहगीरों ने तीनों को दबोच लिया और जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


घटना शुक्र वार शाम करीब छह बजे की है। पुलिस लूट और माल बरामदी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ कर रही है। पूराकलंदर के जीवपुर निवासी राधिका प्रसाद और बीकापुर के पांडेयकापुरवा निवासी राममनोरथ आटो पर बैठकर घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


आटो में चालक के अलावा उसके दो साथी पहले से सवार थे, जैसे ही आटो मूसेपुर गांव के सामने पहुंचा शाम करीब छह बजे चालक ने सुनसान रास्ता देख राधिका व राममनोरथ के चाकू सटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके दोनों साथियों ने धमकी दी कि जल्दी से सभी रुपये दे दो, वरना मार दिए जाओगे। इसके बाद तीनों ने मिलकर राधिका का बैंक से निकाला गया 10 रुपया और राममनोरथ के पास जेब से मिले पांच सौ रुपये लूट लिए।

मगर जैसे ही इन्हें उतारकर भागने लगे, पीड़ितों ने शोर मचाया। इस पर राहगीरों ने आटो को घेरकर चंद कदम पर ही रोक लिया। आटो में सवार चालक समेत तीनों की जमकर पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी।

पूराकलंदर एसओ सुभाषचंद्र सरोज ने बताया कि तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके पास से लूटी गई नकदी 10 हजार पांच सौ रुपये बरामद कर लिए गए हैं।


लूट में शामिल चालक ने अपना नाम राहुल सिंह बताया है, जबकि उसके साथियों के नाम मो. रफीक और रवि है। इनके अपना पता बार-बार बदलने से सख्ती से जांच की जा रही है। आटो को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed