फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईटेंशन तार से टकराई सरिया, मजदूर की मौत

हाईटेंशन तार से टकराई सरिया, मजदूर की मौत

Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से टकराई सरिया, मजदूर की मौत
बीकापुर। प्रधानमंत्री आवासीय योजना के तहत आवास निर्माण के समय लोहे की सरिया हाईटेंशन लाइन से छू गया। करंट की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के बाद मची भगदड़ में दो मजदूर छत से कूद कर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत मजरुद्दीनपुर पुरे डलई का पुरवा गांव निवासी लियाकत अली का प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ था।

शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे दीवार का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद आवास पर छत डाली जा रही थी। गांव निवासी विजय कुमार गुप्ता (35) सरिया नीचे से छत पर पकड़ा रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान सरिया का ऊपरी सिरा बगल से गुजर रही हाईटेंशन तार से टकरा गया। तार से सरिया के टकराते ही विजय करंट की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद मजदूरों में भगदड़ मच गई। मजदूर छत से कूदकर भागने लगे। इस दौरान गांव निवासी राजगीर मिस्त्री मिठ्ठूलाल (60) व बुधिराम (25) घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। शिक्षक संजय उपाध्याय द्वारा सूचना प्रशासन को दी गई। मृतक विजय कुमार परिवार में अकेला कमाने वाला था।

उसकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटियां व 12 माह का दुधमुंहा पुत्र है।

यहां यह बात चौंकाने वाली है कि 11 हजार वोल्टेज हाईटेंशन तार के बगल आवास का निर्माण कैसे कराया जा रहा था। अधिकारियों को इसकी जानकारी थी या नहीं।

सहायता राशि दिलाने का वादा
उप जिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी व सीओ आभा पांडेय मौके पर पहुंचीं। ऐहतियात के तौर पर कोतवाली बीकापुर के अलावा तारुन, इनायतनगर व हैदरगंज सहित कई थानों की पुलिस व दंगा नियंत्रण वाहन भी मौके पर बुला लिए गए।


एसडीओ विद्युत सत्यनारायण यादव ने बताया कि आकस्मिक दुर्घटना के कारण हादसा हुआ है। सूचना के बाद रात में विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी।

उप जिलाधिकारी ने बताया कि मृतक गरीब था उसके परिवारजनों को परिवारिक लाभ योजना के अलावा श्रम विभाग व मुख्यमंत्री राहत कोष से भी सहायता दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

थाने के उपनिरीक्षक घनश्याम पाठक ने बताया कि मृतक के पिता राममिलन की तहरीर पर मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed