फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   यातायात अधीक्षक के घर धावा बोलने मामले में नौ पर प्राथमिकी दर्ज

यातायात अधीक्षक के घर धावा बोलने मामले में नौ पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 30 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
यातायात अधीक्षक के घर धावा बोलने मामले में नौ पर प्राथमिकी दर्ज
यातायात अधीक्षक के घर धावा बोलने के मामले में नौ पर केस दर्ज
विज्ञापन

फैजाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन के फैजाबाद परिक्षेत्र में कार्यरत यातायात अधीक्षक एसएन शुक्ला के घर धावा बोलने संबंधी मामले में नौ व्यक्तियों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। नगर कोतवाल अमर सिंह ने बताया है कि सुल्तानपुर डिपो में कार्यरत परिचालक पवन शुक्ला व सुनील सिंह समेत रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री गिरजा शंकर तिवारी के खिलाफ नामजद व छह अन्य व्यक्ति के खिलाफ अज्ञात में आईपीसी एक्ट की धारा 506, 427 व 511 सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

यातायात अधीक्षक एसएन शुक्ला 28 अगस्त को नगर कोतवाली में अपने घर पर सुल्तानपुर डिपो के परिचालक पवन शुक्ला समेत 6-7 लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया था। यातायात अधीक्षक का आरोप था कि 24 अगस्त को सुल्तानपुर-कादीपुर मार्ग पर सुल्तानपुर डिपो की अनुबंधित बस को चेक करने के दौरान परिचालक सुनील कुमार सिंह अभद्रता और मारपीट कर बिना बस चेक कराए भाग गया था।
विज्ञापन


इसके बाद से सुल्तानपुर डिपो के एक परिचालक पवन शुक्ला ने कई अज्ञात लोगों के साथ उनके पैतृक आवास जयसिंहपुर व बाद में फैजाबाद स्थित आवास ऑफिसर्स कॉलोनी पहुंचकर डराया धमकाया गया था। दरवाजा न खोलने पर दरवाजे पर तोड़फोड़ भी की गई थी। इस मामले में पहले दिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया के हस्तक्षेप के बाद गुरुवार को नौ लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सुल्तानपुर में अनुबंधित बस में 24 डब्ल्यूटी पकड़ने के बाद यातायात अधीक्षक एसएन शुक्ला को फैजाबाद डिपो में कार्य करने के मौखिक आदेश क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मेंद्रनाथ की ओर से दिए गए थे। मामले को तूल पकड़ता देख क्षेत्रीय प्रबंधक ने अपने मौखिक आदेश को बदल कर टीए को फिर से गाड़ियों की चेकिंग किए जाने के आदेश जारी कर दिए हैं। इस पर टीएस ने गुरुवार को फील्ड में पहुंचकर गाड़ियों की चेकिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed