फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   स्थानांतरण के विरोध में उतरे इंजीनियर्स

स्थानांतरण के विरोध में उतरे इंजीनियर्स

Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
स्थानांतरण के विरोध में उतरे इंजीनियर्स
स्थानांतरण के विरोध में उतरे इंजीनियर्स
विज्ञापन

फैजाबाद। सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ के देवीपाटन व फैजाबाद के लोगों ने बुधवार को सिंचाई विभाग में हुए स्थानांतरण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका आरोप है कि अपने चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए स्थानांतरण किया जा रहा है।

इंजीनियर रामचंद्र सहित सभी इंजीनियर का आरोप था कि मुख्य अभियंता सरयू परियोजना प्रथम में मनमाने तरीके से जनपद बहराइच के जूनियर इंजीनियरों एवं सहायक अभियंताओं को गोंडा व फैजाबाद में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश मिल चुका है। साथ ही सभी इंजीनियर्स का मुख्यालय फैजाबाद हो गया है। आरोप है कि मुख्यालय बदलने का अधिकार मुख्य अभियंता के पास नहीं है। आरोप लगाया है कि मुख्य अभियंता द्वारा प्रमुख अभियंताओं के आदेशों का उल्लंघन किया जा रहा है। साथ ही पूर्व में भी कई आदेशों को भी निरस्त किए जाने का आरोप है। संघ के लोगोें ने मुख्यालय न बदलने की मांग को दोहराया है। धरने को डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ ने भी समर्थन दिया। इस दौरान मुख्य रूप से रामचंद्र, आर बी दास, सुहेल खान, बीएम सिंह, प्रदीप शुक्ला, राहुल चौधरी सहित अन्य इंजीनियर्स उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed