फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   दहेज हत्या में पति व ससुर को दस-दस साल की कैद

दहेज हत्या में पति व ससुर को दस-दस साल की कैद

Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
दहेज हत्या में पति व ससुर को दस-दस साल की कैद
फैजाबाद। दहेज न देने पर विवाहिता की हत्या कर लाश नदी में फेंकने के मामले में कोर्ट ने पति व ससुर को दोषी पाते हुए 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


प्रत्येक पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना भी हुआ है। फैसला अपर जिला जज सुरेश चंद्र आर्य की कोर्ट से हुआ। एडीजीसी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जगदीश प्रसाद निवासी किलौनी थाना इनायतनगर ने पुत्री अनीता की शादी इसी थाना क्षेत्र के हरिनाथ पुर निवासी श्याम कुमार के साथ की थी।
विज्ञापन


शादी के बाद ससुराल वाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे। मांग न पूरी होने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। चार सितंबर 2016 को उसे मारपीटकर घर से भगा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसकी गुमशुदगी अनीता के पिता ने लिखाई थी। छह सितंबर 2016 को अनीता की लाश शारदा सहायक नहर में बल्दीराय के पास मिझूटी पुल के पास पाई गई थी।

इसकी रिपोर्ट बल्दीराय थाने में दर्ज हुई। विवेचना इनायतनगर पुलिस ने कर पति श्याम कुमार व ससुर बलिराज के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में प्रस्तुत किया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोषी पाते हुए सजा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed