{"_id":"5c4a0877bdec2273934e0c29","slug":"161548355703-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मजदूर झुलसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दो मजदूर झुलसे
अयोध्या। कैंट थाना क्षेत्र के मुमताजनगर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया फेस दो में बैटरी बनाने की फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से बेल्डिंग कर रहे दो मजदूर झुलस गए। साथ ही भारी नुकसान भी हुआ है।
मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक लाखों का नुकसान हो चुका था। कैंट पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ओमप्रकाश जायसवाल के बैटरी बनाने की फैक्ट्री संचालित हैं। जहां दूसरे जिले के कई मजदूर शोभ नामक ठेकेदार के अंडर में कार्य करते हैं।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर देवरिया जिले के कपरवार घाट थाना बरहज निवासी जितेंद्र निषाद उम्र करीब 25 वर्ष पुत्र रामनजर व अनिल कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष इलेक्ट्रिक बेल्डिंग कर रहे थे।
निकट में ही डीजल की एक टंकी रखी थी। इसी बीच शॉर्ट सर्किट होने से डीजल की टंकी फट गई और दोनों मजदूर झुलस गए। साथ ही फैक्ट्री में भीषण आग लग गई।
आग की लपटे पूरी फैक्ट्री में हवा की भांति फैलने लगीं और पहले से निर्मित व निर्माणाधीन कई बैट्रियां व कीमती सामान जलकर राख हो गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड व पुलिस की टीम ने चार दमकल के साथ घंटों मशक्कत किया और आग पर काबू पाया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय व कैंट थानाध्यक्ष आरके राणा ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन किया व घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां घायल जितेंद्र निषाद की हालत गंभीर बनी हुई है।
जबकि अनिल कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं, अग्निशमन विभाग की टीम नुकसानी का आंकलन करने के लिए घंटों मौजूद रही। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके राय ने बताया कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
मौके पर हुई क्षति का आंकलन किया जा रहा है। थानाध्यक्ष आरके राणा ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जितेंद्र निषाद का गंभीरावस्था में इलाज चल रहा है जबकि दूसरे घायल को डिस्चार्ज कर दिया गया है। अन्य विभागीय कार्यवाही की जा रही है।
वहीं रुदौली तहसील क्षेत्र के नेवाजपुर गांव में बुधवार रात अज्ञात कारणों से आग लगने से दो घरों का सामान जलकर राख हो गया। गांव निवासी परशुराम के घर से उठी चिंगारी से उनके घर का सारा सामान जल गया।
परशुराम ने बताया कि घर में रखा सामान, कपड़ा और 30 हजार नगदी जल गई। वहीं, आग की चपेट में मायाराम का भी घर आ गया, जिससे उनका छप्पर व कीमती सामान भी जल गया।
तहसीलदार रुदौली शिव प्रसाद ने बताया कि मौके पर लेखपाल को जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अहेतुक सहायता प्रदान की जाएगी।