फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   विहिप व शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र अलर्ट

विहिप व शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र अलर्ट

Sat, 17 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
विहिप व शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र अलर्ट
विहिप व शिवसेना के कार्यक्रम को लेकर खुफिया तंत्र अलर्ट
विज्ञापन

अयोध्या। 25 नवंबर को विहिप की प्रस्तावित धर्मसभा व शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे की अयोध्या में मौजूदगी को लेकर जहां प्रशासन हलकान है, वहीं खुफिया विभाग के भी कान खड़े हो गए हैं।

विहिप ने अपनी धर्मसभा में एक लाख से अधिक संत समाज व कार्यकर्ताओं को जुटाने का एलान किया है। शिवसेना प्रमुख की मौजूदगी में भी हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अयोध्या में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


इनकी मौजूदगी में कही किसी तरह की अप्रिय स्थिति ना पैदा हो इसके लिए खुफिया विभाग द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। एडीजी सुरक्षा ने शनिवार को अयोध्या पहुंचकर सभास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते दिनों रामजन्मभूमि/बाबरी मस्जिद विवाद के एक पक्षकार इकबाल अंसारी द्वारा इन कार्यक्रमों से अपने व अल्पसंख्यक समुदाय पर खतरा जताते हुए सुरक्षा की मांग की गई थी। इससे पैदा हुई स्थिति पर प्रशासन अपनी निगाह बनाए हुए है।

वहीं, इन दोनों कार्यक्रमों के दौरान उमड़ने वाली भीड़ को लेकर भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। सूत्रों के अनुसार खुफिया विभाग ने विहिप की धर्मसभा को लेकर बड़ा भक्तमाल के बाग को लेकर सुरक्षा का खाका खींचा है।

इनमें प्रवेश व निकास द्वार को लेकर विचार विमर्श भी किया गया है। संभावना जताई जा रही है कि एक लाख से अधिक की संख्या में भीड़ उमड़ी तो सिर्फ एक प्रवेश द्वार से परेशानी हो सकती है, इसके लिए और प्रवेश व निकास द्वार बनाने की भूमिका तैयार की जा रही है।

सूत्रों का कहना है कि शिवसेना ने अपनी प्रस्तावित कार्यक्रम में फेरबदल जरूर किया लेकिन ऐन मौके पर वो अपनी ताकत दिखाने का प्रयास कर सकती है। इसको लेकर खुफिया विभाग ने अपनी रिपोर्ट तैयार की है।

वहीं, इन कार्यक्रमों के दौरान अराजकतत्व भी व्यवधान पैदा कर सकते हैं, इसको लेकर रामजन्भूमि व अधिगृहीत परिसर की सुरक्षा को बढ़ाने के साथ-साथ अतिरिक्त सुरक्षाबलों की भी आवश्यकता जताई गई है।

सूत्र बता रहे हैं कि शिवसेना ने अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में ठहराने के लिए कई होटल, धर्मशालाओं व गेस्ट हाउस को बुक करा रखा है, इन स्थलों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

फिलहाल अयोध्या में इतनी भारी भीड़ को लेकर प्रशासनिक इकाईयों के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां भी सतर्क है। आईबी, एलआईयू, सीआरपीएफ एलआईयू सहित अन्य एजेंसियां अयोध्या की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रख रही हैं।

अयोध्या की शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए खाका खींचा जा रहा है। राज्य इकाई सहित केंद्रीय खुफिया विभाग की कई टीमें अयोध्या में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर कैंप कर रही हैं, ताकि हर प्रकार से अयोध्या की शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को एडीजी सुरक्षा विजय कुमार, एसएसपी योगेंद्र कुमार, एसपी सिटी अनिल सिंह सहित अन्य पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों का खाका खींचा।


एडीजी सुरक्षा ने रामजन्मभूमि परिसर की भी सुरक्षा का जायजा लिया। इसके अलावा फैजाबाद पुलिस लाइन में अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा के लिए ब्यूह रचना तैयार की। उन्होंने कहा कि अयोध्या की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के लिए फुलप्रूफ इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed