फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   मंदिर निर्माण के चक्कर में मत पड़ो..

मंदिर निर्माण के चक्कर में मत पड़ो..

Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
मंदिर निर्माण के चक्कर में मत पड़ो..
रामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष को मिली धमकी
विज्ञापन

अयोध्या। महंतगिरी करो, मंदिर निर्माण के चक्कर में मत पड़ो, नहीं तो यह आपके लिए महफूज नहीं होगा। यह धमकी भरा खत मिला है रामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष व जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण को।

मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। रामजन्मभूमि निर्माण न्यास के अध्यक्ष व जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया कि वह थाईलैंड में श्रीराम मंदिर बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
विज्ञापन


इसी सिलसिले में वे बैंकाक गए हुए थे और वहां 8 अगस्त को मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन भी किया था। इस दौरान उनके मंदिर में कोई अज्ञात व्यक्ति लिफाफा दे गया। इसमें मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक और पत्र में असदुल्लाह नाम के व्यक्ति द्वारा धमकी देते हुए कहा गया है कि महंतगिरी करो, मंदिर निर्माण के चक्कर में मत पड़ो, नहीं तो यह आपके लिए महफूज नहीं होगा।

बताया कि उनके शिष्य आदित्य शास्त्री ने 10 अगस्त को पुलिस को तहरीर दी थी, जिस पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस भी दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि केस दर्जकर मामले की जांच की जा रही है।


मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक महिरजध्वज उर्फ मुरारी दास का कहना है कि मुस्लिम मंच से धमकी भरे पत्र का कोई लेना-देना नहीं है। यह किसी शरारती तत्व का काम है। पुलिस को मामले की जांच कर शरारती तत्व को अतिशीघ्र सामने लाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed