फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:31 AM IST
विज्ञापन
प्रतिबंधित मांस की तस्करी करने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार
वध प्रतिबंधित पशु के मांस की तस्करी करने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

अयोध्या। थाना मवई के गांव हुनहुना के पास 23/24 दिसंबर की रात मिले गोवंश के कटे हुए सिर के मामले में पुलिस ने प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी करने वाले अंतर जनपदीय गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

गिरोह के दो मुख्य आरोपियों की अभी तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार ये गिरोह घूम-घूमकर आवारा व चोरी कर प्रतिबंधित पशु को सुनसान जगह ले जाकर उनका वध कर मांस शादी विवाह व अन्य जगह सप्लाई करते थे।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि मामले में पूर्व में मवई थाना पर वर्तमान में बाराबंकी जनपद के असंदरा थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मियों की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, इनके खिलाफ रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण ने बताया कि वध प्रतिबंधित पशुओं के मांस की तस्करी की घटना पर रोक लगाने के क्रम में पुलिस आरोपियों की लगातार तलाश कर रही है।

मवई थाना के हुनहुना गांव के पास 23/24 दिसंबर को मिले चार वध प्रतिबंधित पशुओं के कटे हुए सिर के मामले में पुलिस ने मवई के नटन पुरवा तिराहाग्राम के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के पास से एक तमंचा, दो चाकू, दो बाइक, एक पिकअप वाहन समेत वध में प्रयुक्त अन्य हथियार बरामद हुए। आरोपियों की पहचान अब्दुल मन्नान उर्फ मोनू व शकील निवासी गांव नेवरा थाना मवई, वसीम निवासी गांव हुनहुना थाना मवई व प्रवेश निवासी जौहद्दीपुर थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी के रूप में हुई।

आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर गिरोह के दो अन्य मुख्य आरोपी नौशाद निवासी सराय सलीम जगरगावा थाना असंदरा बाराबंकी व ईशा निवासी वाजिदपुर थाना पटरंगा की तलाश की जा रही है।

एसपी के अनुसार आरोपियों ने बताया कि वो सड़कों पर घूम रहे व चोरी कर वध प्रतिबंधित पशु को पिकअप पर लादकर सुनसान जगह ले जाते थे। जहां उनका वध कर मांस को शादी विवाह व अन्य जगहों पर बेचते थे।

बीते दिनों हुनहुना गांव में मिले चार वध प्रतिबंधित पशुओं के सिर भी इसी गिरोह द्वारा फेंके गए थे। आरोपियों को पकड़ने वाले मवई थाना प्रभारी रिकेश सिंह व उनकी टीम को 10 हजार का इनाम देने की घोषणा की।

एसपी ग्रामीण संजय कुमार के अनुसार जांच के दौरान कुछ पुलिसकर्मियों के तार पशु तस्करों से जुड़े होने की जानकारी मिली है। इनके सहयोग से पशुओं को आसानी से एक जिले से दूसरे जिले में भेजवाया जाता रहा है।

उनके अनुसार जांच कें दौरान पूर्व में मवई थाने पर व वर्तमान में बाराबंकी के असंदरा थाने में तैनात तीन पुलिसकर्मियों के नाम सामने आए हैं, इनके खिलाफ रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।


एसपी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अब्दुल मन्नान उर्फ मोनू शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ अयोध्या के मवई थाने में गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट व गैंगस्टर एक्ट के तहत 16 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं, आरोपी शकील के व वसीम के ऊपर चार-चार केस दर्ज हैं। ये सभी आरोपी कई बार जेल भी जा चुके हैं। उनके अनुसार मोनू, नौशाद व ईशा इस गैंग के सरगना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed