फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   नागा साधु की अश्लील फोटो वायरल, केस दर्ज

नागा साधु की अश्लील फोटो वायरल, केस दर्ज

Thu, 14 Jun 2018 11:16 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
नागा साधु की अश्लील फोटो वायरल, केस दर्ज
नागा साधु की अश्लील फोटो वायरल, 6 पर केस
विज्ञापन

अयोध्या। अयोध्या के हनुमानगढ़ी से जुड़े एक आश्रम में रह रहे एक नागा साधु की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद धर्म नगरी के संतों में आक्रोश है। मामले में नागा साधु अनिल दास ने थाना रामजन्म भूमि में छह लोगों के खिलाफ तस्वीर के साथ छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया में गलत तरीके से प्रचारित करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया है।
फोटो में दिख रहा नागा साधु हनुमानगढ़ी से जुड़े एक आश्रम के महंत का शिष्य बताया जा रहा है। वह हनुमानगढ़ी से संबद्ध दरियाबाद बाराबंकी स्थित आश्रम में रहकर वहां की व्यवस्था देखता है। साधु अनिल दास मूलरूप से भवानीपुर जनपद बस्ती का निवासी है। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर में कथित नागा साधु अनिल दास एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहा है। यह तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हंगामा खड़ा हो गया। धर्मनगरी में तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हो गयीं। नागा साधु के तमाम बड़े संतों व नेताओं से जुड़े फोटो पोस्ट कर तरह-तरह के कमेंट सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही नागा साधु अनिल दास ने थाना रामजन्मभूमि में तहरीर देकर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। दी गई तहरीर में कहा गया है कि मेरी फोटो छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया में गलत तरीके से चलाई गई है, जिससे मेरी मानहानि हो रही है। तहरीर में सूरज दास निवासी लालबाग बस्ती, शिवकुमार यादव, जय पांडेय, मन्नू शरण, राव विकास व यूसूफ खान को आरोपित किया गया है। मामले में सूरज दास को मुख्य आरोपित बनाया गया है। साधु अनिल दास का कहना है कि सूरज दास ने एक सप्ताह पूर्व फोटो से छेड़छाड़ कर वायरल करने की धमकी दी थी। वह बाराबंकी आश्रम में रहता था और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त था। इसकी शिकायत गुरू जी से करने के बाद उसे आश्रम से निकाल दिया गया था, जिसके बाद यह हरकत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में नागा साधु के गुरु का कहना है कि सूरज दास के संबंध में शिकायत मिली थी कि वह शराब पीता है तथा अपने मोबाइल फोन में अश्लील फोटो लोड किये हुए है। चर्चाएं उजागर होने के बाद 4 मई को सूरज दास को पट्टी से निकाल दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि वायरल फोटो में जो लड़की दिखाई पड़ रही है वह कौन है और कहां की है इसकी कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में थाना रामजन्मभूमि प्रभारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि नागा साधु अनिल दास की तहरीर पर छह लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed