फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 5 किशोर गिरफ्तार

चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 5 किशोर गिरफ्तार

Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
चेन स्नैचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 5 किशोर गिरफ्तार
सभी एक ही मोहल्ले के निवासी, बनाए थे गिरोह
विज्ञापन

फैजाबाद। शहर में हो रही चेन स्नेचिंग की वारदातों में शामिल पांच किशोर गुरुवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पांचों फैजाबाद शहर के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं। पुलिस की पूछताछ में शहर की कई घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली है।

पुलिस ने इनके पास से सोने की तीन चेन व बिना नंबर की दो बाइकें भी बरामद की है। पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों से पूछताछ में लगी है। एसपी सिटी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ये पांचों किशोर गुरुवार को अयोध्या की तरफ दो बाइक से जा रहे थे।
विज्ञापन


इनमें से एक बाइक बिना नंबर की थी, जबकि दूसरे पर प्रेस लिखा हुआ था। मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें बेनीगंज तिराहे से काबू किया गया। पकड़े गए किशोरों की पहचान कर ली गई है। सभी शहर के एक ही मोहल्ले के निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके पास से लूटी गई सोने की तीन चेन व दो बाइक बरामद की गई है। आरोपियों को गिरफ्तार करने वालों में साहबगंज, अलीगढ़ व नवीनमंडी चौकी इंचार्ज समेत उनकी टीम शामिल थी। एसएसपी ने इनको पांच हजार रुपए इनाम देने की घोषणा की है।

एक वारदात के दौरान सीसीटीवी में कैद हुए थे आरोपी
एसपी सिटी के अनुसार, ये एक संगठित गिरोह है और ये सभी मिलकर चेन स्नेचिंग की वारदात करते थे। इन्होंने फैजाबाद में गत दिनों रीडगंज, मोहन स्वीट्स रिकाबगंज समेत अन्य स्थानों पर चेन स्नेचिंग की वारदातों को कबूल किया है।

उन्होंने बताया कि स्नेचिंग की एक वारदात के दौरान इनमें से कुछ आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। उन्होंने बताया कि अपराध के दौरान पांचों के अलग-अलग काम थे, कोई माल बेचता था, तो कोई रेकी करता था।


इनमें से एक लड़का जिसकी एक हाथ की अंगुलियां कटी हैं वो बाइक चलाता था। आरोपियों ने सोने की चेन लालबाग के ही एक सोनार को बेचने की बात कही, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed