{"_id":"59a06dbc4f1c1bc9218b49ef","slug":"111503686076-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती कार में युवती से गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चलती कार में युवती से गैंगरेप
Updated Sat, 26 Aug 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में हाईवे पर वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार
अयोध्या। अयोध्या में हाईवे पर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करते हुए दो को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में प्रयोग की गई कार भी बरामद कर ली है। घटना में शामिल एक आरोपी भागने में कामयाब रहा। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र में बालूघाट के पास की बताई जा रही है।
फैजाबाद शहर की एक युवती ने पुलिस में दी गई तहरीर में बताया है कि गुरुवार शाम 6 बजे उसके मित्र बृजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम लखोरी थाना रौनाही ने उसे फोन कर देवकाली ओवरब्रिज के नीचे बुलाया। वह मिलने पहुंची तो उसने अपनी कार में बैठने को कहा।
कार में पहले से ही हरिविजय सिंह निवासी लखोरी थाना रौनाही व सुनील कुमार सिंह निवासी सहनवा कोतवाली बैठे थे। आरोप है कि झांसा देकर कार में उसे बैठा लिया गया। जिसके बाद फोरलेन हाईवे पर बालूघाट के पास बृजेंद्र सिंह व उनके दोस्तों ने असलहे के दम पर चलती गाड़ी में गैंगरेप किया।
विज्ञापन
युवती के शोर मचाने पर गश्त कर रहे चीता मोबाइल के सिपाही मौके पर पहुंच गए और दो युवकों को तत्काल पकड़ लिया जबकि तीसरा युवक हरिविजय भागने में सफल रहा। कोतवाली प्रभारी अरविन्द पाण्डेय ने बताया कि युवती ने तीनों युवकों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
जांच में यह भी पाया गया है कि लड़की आरोपी युवक के साथ अयोध्या में घूम रही थी। सरयू घाट पर घूमने की बात सामने आई है। वह बृजेंद्र सिंह को पिछले दो वर्षों से जानती थी। मोबाइल पर बातचीत की भी जानकारी मिली है। फिलहाल आरोपियों के विरुद्ध दुराचार का केस दर्ज कर लिया गया है।
घटना में प्रयुक्त कार भी बरामद कर ली गई है। घटना की सूचना पर एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया भी अयोध्या पहुंचे और घटनास्थल जाकर आसपास के लोगों से घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है, पुलिस तीसरे आरोपी की भी तलाश कर रही है।