फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   हाईवे के किनारे अचेत मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

हाईवे के किनारे अचेत मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका

Wed, 05 Jul 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 05 Jul 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
हाईवे के किनारे अचेत मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका
हाईवे के किनारे अचेत मिली युवती, दुष्कर्म की आशंका
विज्ञापन

गोसाईगंज (फैजाबाद)। स्टेट हाईवे के किनारे छप्पर में बुधवार सुबह एक युवती संदिग्ध हालात में अचेतावस्था में पाई गई। पुलिस ने युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
मौके पर मिले साक्ष्यों व चिकित्सकों की राय उसके साथ दुष्कर्म होने की तरफ इशारा कर रही हैं। युवती कौन हैं और कैसे यहां तक पहुंची? अभी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल पुलिस युवती के होश में आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

फैजाबाद-आजमगढ़ राजमार्ग पर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बलरामपुर गांव के पास सुबह एक छप्पर के नीचे एक युवती (24) अचेत अवस्था में पड़ी हुई मिली। आधा तन खुला था, उसकी साड़ी से उसे ढका गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सुबह जब देखा तो पहले उसे विक्षिप्त समझकर ध्यान नहीं दिया, बाद में छप्पर में दुकान करने वाला दुकानदार जब मौके पर पहुंचा तो उसने मामले की सूचना पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर महिला कांस्टेबल के साथ पहुंचे गोसाईगंज थाने के उपनिरीक्षक मुकुल भारती ने अचेत अवस्था में पड़ी युवती को सीएचसी पहुंचाया, जहां पर उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

सीएचसी के चिकित्सकों के माने तो पीड़ित युवती के साथ हैवानियत की गई है। गोसाईगंज थाना प्रभारी दिनेश्वर पांडेय ने बताया कि युवती का अभी इलाज चल रहा है, उसके होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed