फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   शिक्षकों ने छात्र को लोहे की रॉड से पीटा

शिक्षकों ने छात्र को लोहे की रॉड से पीटा

Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
शिक्षकों ने छात्र को लोहे की रॉड से पीटा
मिल्कीपुर (फैजाबाद)। इनायतनगर थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर बाजार स्थित आरजीएम जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों ने कक्षा में छात्रों में मामूली कहासुनी को लेकर एक छात्र को लोहे की रॉड व डंडों से बेरहमी से पीट दिया। पिटाई से छात्र स्कूल में ही बेहोश हो गया, मगर इसकी सूचना विद्यालय ने छात्र के परिवारीजनों को नहीं दी।
विज्ञापन


घटना से आहत छात्र का पिता बेटे को लेकर एसडीएम मिल्कीपुर के पास पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई। छात्र की चोटें देख एसडीएम ने आरोपी शिक्षकों के खिलाफ तत्काल प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने छात्र के पिता की तहरीर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य व दो शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


खंडासा थाना क्षेत्र के कलंदरपुर पूरे लगनीमिश्र गांव निवासी वेद प्रकाश मिश्रा का बेटा अमरेंद्र मिल्कीपुर बाजार स्थित आरजीएम जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। नौ अगस्त को वह विद्यालय गया था। छात्र के पिता का आरोप है कि स्कूल में कक्षा के एक छात्र से किसी बात को लेकर दोनों बच्चों में कहासुनी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को लेकर विद्यालय के शिक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला तथा कमल किशोर पांडेय ने छात्र अमरेंद्र को डंडों व लोहे की रॉड से जमकर पीटा और प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्र के पास ले गए। प्रधानाचार्य ने भी शिक्षकों की बातों में आकर छात्र को बेरहमी से पीटा। पिटाई से छात्र कक्षा में ही बेहोश हो गया, मगर शिक्षकों ने इसकी जानकारी अभिभावकों को नहीं दी।

जानकारी होने पर छात्र का पिता बेटे को लेकर एसडीएम केडी शर्मा के पास पहुंचा। छात्र की हालत देख एसडीएम ने तत्काल शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश इनायतनगर पुलिस को दिया। प्रभारी निरीक्षक इनायतनगर दुर्गेश मिश्र ने बताया कि पीड़ित छात्र का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी शिक्षक महेंद्र कुमार शुक्ला, कमल किशोर पांडेय और प्रधानाचार्य विनय कुमार मिश्रा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है।

इस मामले में प्रधानाचार्य विनय मिश्र का कहना है कि विद्यालय की एक छात्रा ने अमरेंद्र पर छेड़खानी का आरोप लगाया था, जिसके बाद उसे थप्पड़ मारे गए। वह मेरे स्कूल का छात्र है, इसलिए दंडित किया है। मेरी उससे कोई दुश्मनी नहीं है।


बिना मान्यता कक्षा आठ तक की कक्षाएं चलाने का आरोप
पीड़ित छात्र के पिता वेद प्रकाश ने बीईओ मिल्कीपुर एवं बीएसए फैजाबाद को शिकायती पत्र देकर उक्त स्कूल में मात्र कक्षा पांच तक की मान्यता होने की बात कहकर कक्षा आठ तक की कक्षाएं बिना किसी मान्यता के चलाए जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छात्र के पिता का आरोप है कि बिना मान्यता के विद्यालय में सीबीएसई की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं जो विधि विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed