{"_id":"59b4304f4f1c1be77f8b5711","slug":"101504981071-faizabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा किशोर, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पतंग लूटने के चक्कर में छत से गिरा किशोर, मौत
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनियाबाग में शनिवार शाम हुआ हादसा
फैजाबाद। नगर कोतवाली अंतर्गत चौकी चौक के कोठा पार्चा निवासी एक किशोर पतंग लूटने के दौरान चार मंजिला एक बिल्डिंग से गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार कोठा पार्चा निवासी दीपक सोनी का 17 वर्षीय पुत्र अंकित सोनी शनिवार की शाम करीब 5 बजे पतंग लूटने के लिए जमुनियाबाग स्थित कॉमर्शियल एलजी चैंबर की छत पर चढ़ गया। इस दौरान वहां रखी बिना जाली लगी फाइबर की चादर पर उसका पैर पड़ गया, जिससे वह टूट गई और किशोर अंकित चार मंजिल से नीचे गिर गया।
हादसे के बाद उसे पुलिस व स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चौक चौकी इंचार्ज राकेश सिंह ने घटना की पुष्टि की है।